Category Archives:  LifeStyle

चाणक्य नीतीः जीवन में सफल होना है तो इन 3 कार्यो में कभी भी न करें शर्म, जीवनभर हमेशा रहोगे सुखी...जानिए

Oct 22 2019

Posted By:  Sanjay

आचार्य चाणक्य पाटलिपुत्र राज्य के महान विद्वान थे | आचार्य चाणक्य को उनकी न्याय प्रिय नीतियों के कारण जाना जाता है | आचार्य चाणक्य अपना जीवन साधारण तरीके से जीते थे उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर पुस्तक चाणक्य नीति लिखी जिसमे व्यक्तियों के जीवन से संबंधित अच्छी एवं बुरी बातो का उल्लेख किया गया है | आचार्य चाणक्य ने अपनी इस किताब में ऐसी बातो का उल्लेख किया है यदि व्यक्ति इन बातों का पालन करें तो अपने जीवन में कभी भी असफल नहीं होगा और हमेशा ही सुखी जीवन जियेगा | आज हम आपको आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे तीन कार्यो को बताएँगे जिनमे व्यक्ति को कभी भी शर्म नहीं करनी चाहिए | इन कार्यो को बेशर्म होकर कर देना चाहिए यदि व्यक्ति ऐसा नहीं करेगा तो जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पायेगा |


व्यक्ति को इन 3 कार्यो में कभी भी नहीं करनी चाहिए शर्म 

1 . पैसा मांगते समय 


यदि आपको पैसो की जरुरत है और आपके पास पैसा नहीं है तो आपको  तो आपको अपना काम करने के लिए किसी से पैसा मांगने में हिचकिचाना नहीं चाहिए | वैसे तो किसी से पैसा नहीं मांगना चाहिए लेकिन बिना पैसे के आपका काम बिगड़ रहा है या आपको नुक्सान हो सकता है तो आपको अपने कार्यो को पूर्ण करने के लिए किसी से पैसे मांगने में हिचकिचाना नहीं चाहिए और आप अपना पूर्ण होने के बाद समय से उस व्यक्ति को पैसा वापस कर देना चाहिए जिससे भी आपने पैसा लिया था | 



2 . ज्ञान हासिल करते समय 


आचार्य चाणक्य के अनुसार ज्ञान प्राप्त करते समय कभी भी शर्माना नहीं चाहिए | आपने अक्सर ऐसा कई बार देखा होगा की कुछ छात्र ऐसे होते है जो सवाल पूछने में शरमाते है या घबराते है | ऐसे छात्र शर्म के मारे उन चीजों को भी नहीं पूछ पाते है जो उन्हें नहीं आती है | ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि यदि आप ऐसा करोगे तो जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाओगे | इसलिए आपको जो कुछ भी समझ नहीं आये उसे तुरंत पूछ लेना चाहिए ज्ञान के मामले में कभी भी शर्म नहीं करनी चाहिए |

3 . खाना खाते समय 


आचार्य चाणक्य के अनुसार भोजन करते समय व्यक्ति को कभी भी नहीं शर्माना चाहिए और हमेशा ही पेट भरकर ही भोजन करना चाहिए | जो व्यक्ति शर्म के मारे पेट भर के भोजन नहीं कर सकता वो जीवन में हमेशा ही दुखी रहता है ऐसे व्यक्ति जीवन में कुछ भी नहीं कर पाते है और हमेशा की परेशानियों में अपना जीवन व्यतीत करते है | इसलिए कम से कम भोजन करते समय तो शर्माना नहीं चाहिए हमेशा ही पेट भरकर ही भोजन करना चाहिए |

ये तीन काम ऐसे है व्यक्ति को इन कार्यो में कभी भी शर्म नहीं करनी चाहिए | अगर इन कार्यो के लिए बेशर्म होना पड़े तो हो जाना चाहिए क्योंकि जो इन कार्यो में शर्म करेगा वो जीवन में कुछ भी हासिल नहीं कर सकता है | इसलिए हमेशा जरुरत पड़ने पर पैसे मांग ले , खुलकर सवाल जवाब करें ज्ञान प्राप्त करें और हमेशा ही पेट भरकर ही खाना खाएं |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर