Category Archives:  LifeStyle

महिलाओं की ये 3 आदते उन्हें बना देती है बुरी माँ, अपने बच्चो के उज्जवल भविष्य के लिए आज ही छोड़ दें इन आदतों को..

Oct 25 2019

Posted By:  Sanjay

माता और पिता अपने बच्चो को खुद से भी ज्यादा प्यार करते है | माँ और संतान के बीच जो रिश्ता होता है वो बहुत ही प्यारा रिश्ता होता है | माँ हजारो दर्द सह कर भी अपने बच्चे को बड़े ही प्यार से पालती है और बच्चे को पता भी नहीं चलने देती है | बच्चे चाहे कितने भी बड़े हो जाये माता पिता के लिए वो हमेशा ही बच्चे रहते है | कहते की माँ बच्चो की पहली गुरु होती है वो जिस तरह अपने बच्चो को ढ़ालेगी उसके बच्चे वैसे ही बन जायेंगे | बच्चो की पहली गुरु माँ होती है | पहली गुरु होने के नाते माँ का फ़र्ज़ होता है की वो अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा दें ताकि बच्चा बड़ा होकर एक अच्छा इंसान बन सके | कुछ महिलाओं के अंदर बुरी आदते होती है जिनका प्रभाव बच्चे के ऊपर भी पड़ता है | यदि आपको एक अच्छी माँ बनाना है तो आपको उन आदतों को तुरंत छोड़ देना चाहिए | वो 3 आदते कौन कौन सी है आईये जानते है उनके बारें में...


अपने बच्चो की खातिर माँ को छोड़ देनी चाहिए ये 3 आदते 

1 . मतलबी 


एक अच्छी और सच्ची माँ वही होती है जो खुद हजार दुःख दर्द सह कर अपने बच्चे का अच्छे से ख्याल रखे | मगर कुछ महिलाये ऐसी होती है जो अपने बच्चो की खातिर अपनी दिनचर्या बदल नहीं पाती है | ऐसी महिलाये अपने बच्चो के ऊपर ध्यान न देकर खुद के ऊपर ध्यान देना ज्यादा पसंद करती है | ऐसी महिलाये हमेशा अपने बारे में सोचती है | इन महिलाओं के ऐसा करने के पीछे कई सारी बजह हो सकती है या तो ऐसी महिलाये बहुत आलसी होती है या उन्हें बच्चो का झंझट ज्यादा पसंद नहीं होता है या बच्चो की परवरिश के लिए दूसरो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहती है या ऐसी महिलाये अपनी शादी से खुश नहीं होती है और वो तलाक देकर बिना बच्चो के कही और जाने की सोचती है और बच्चो को साथ नहीं ले जाना चाहती है |



2 . लाड प्यार में बच्चो के ऊपर ध्यान न देना 


कुछ महिलाये ऐसी होती है की वो अपने बच्चे ही हर गलती पर पर्दा डालने की कोशिश करती है | उन्हें अपने बच्चो की गलती नजर नहीं आती है इसलिए लाड प्यार में बच्चे बिगड़ जाते है | मगर आपको ऐसा नहीं करना है यदि आपके बच्चे सही राह पर है तो आप उनको खूब लाड प्यार करें और यदि आपके बच्चे गलतिया कर रहे है तो आप अपने बच्चे को तुरंत डांटे, उन गलतियों का बच्चे को एहसास कराये | यदि आप शुरू से ही अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं दोगे तो आपका बच्चा बड़ा होकर अच्छा इंसान नहीं बनेगा और यदि उसकी गलतियों पर पर्दा डालोगे तो वो आगे जाकर बुरा इंसान बनेगा |

3 . बच्चो में भेदभाव न करें 


एक अच्छी माँ वही होती जो अपने बच्चो में भेदभाव न करें | चाहे लड़का हो या लड़की सभी को समान नजरो से देखना चाहिए | सभी को समान लाड, प्यार और सुविधाएं देनी चाहिए | यदि बच्चो के ऊपर पाबंधियाँ लगानी है तो सभी के ऊपर समान लगाए किसी में भी भेदभाव न करें | जो अच्छी माँ होती है उसके लिए लड़का हो या लड़की दोनों ही समान होते है यदि माँ दोनों में भेदभाव करती है तो आगे चलकर बच्चो में गलत सोच विकसित होने लगती है और बच्चे गलत राह पर चलने लग जाते है |


यदि एक अच्छी माँ बनाना है तो इन बातो का विशेष ख्याल रखे और सही गलत का फर्क बच्चे को तुरंत समझाए, बच्चो में भेदभाव बिलकुल भी न करें और बच्चा चाहे लड़का हो या लड़की सभी को समान प्यार और अधिकार दें तभी बच्चे. अच्छे और सच्चे बनते है ये आदते एक अच्छी और सच्ची माँ का फ़र्ज़ है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर