Category Archives:  LifeStyle

अपने शरीर को हष्ट पुष्ट और सुडौल बनाने के लिए करें ये उपाय...जानिए

Nov 04 2019

Posted By:  Sanjay

यदि आप दुबले पतले शरीर के है और आप दूसरो को हष्ट पुष्ट देखकर ये सोचते है की आप भी उनकी तरह हष्ट पुष्ट और सुडौल शरीर बॉडी बनाना चाहते है तो आप इस आर्टिकल को जरूर पढ़े | आज हम आपको अपनी बॉडी को हष्ट पुष्ट और सुडौल बनाने के लिए कुछ उपाय और चीजों के बारें में बताएँगे यदि आप नियमित इन चीजों का स्तेमाल करते है तो आप बहुत जल्दी हष्ट पुष्ट सुडौल बॉडी के साथ हैंडसम लुक में नजर आओगे | तो चलिए जानते है हष्ट पुष्ट शरीर पाने के लिए हमें क्या करना चाहिए..


बजन बढ़ने के लिए खाए ये चीजे 

केला और दूध 


बजन बढ़ाने के लिए आप नियमित रोजाना सुबह सुबह दो केले खाए और एक गिलास दूध पीए ऐसा आप नियमित करें | एक महीने तक यदि आप नियमित ऐसा करोगे तो आपको अपने शरीर में खुद फर्क दिखाई देगा |

पनीर खाए 


पनीर को बहुत ही ताकतवर आहार माना गया है | यदि आप अपने शरीर का बजन बढ़ाना चाहते है तो आप सप्ताह में 3 दिन पनीर जरूर खाए | पनीर को आप रात की बजाये दिन के खाने में खाए | आप बहुत जल्दी अपने शरीर में फर्क महसूस करोगे |

अंडा और दूध 


बजन बढ़ाने के लिए अंडा और दूध भी  बहुत फायदेमंद है | आप रोजाना सुबह सुबह दो अंडे खाए और एक गिलास दूध पीए | अंडे खाने से मांसपेशिया मजबूत बनती है और दूध  पीने से हड्डियों को ताकत मिलती है |



आलू 
बजन बढ़ाने के लिए आलू को बहुत उत्तम माना गया है | आलू में स्टार्च होता है और स्टार्च युक्त खाना खाने से बजन बढ़ जाता है 

चावल 
चावल भी बजन बढ़ाने में सहायक होता है | चावल खाने से भूख अधिक से अधिक लगती है और बार बार खाना खाते है | चावल के अंदर उच्च मात्रा में काबोहाईड्रेड पाया जाता है जो की शरीर में कैलोरी बढ़ाने का काम करता है एक कप चावल के अंदर 190 कैलोरी पायी जाती है |

भीगे चने खाए 


काले भीगे चने खाने से भी शरीर का बजन बढ़ता है | रोज सुबह खाली काले भीगे चने खाने से शरीर का बजन बढ़ता है | चनो के अंदर बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो की बजन बढ़ाने का कार्य करता है |

रेड मांस 


रेड मांस में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है इसे खाने से शरीर में तुरंत बजन बढ़ता है | आप मछली या चिकिन भी का सकते है बजन बढ़ाने का ये सबसे अच्छा तरीका है |

घी


घी बजन बढ़ाने और हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में सहायक होता है | आप घी को कई तरह से खा सकते है रोटी के साथ घी खा सकते है या दूध में डालकर भी घी पी सकते है | घी वाला दूध पीने से बजन एकदम से बढ़ जाता है |

शरीर को सुडौल करने के लिए करें ये उपाय 
आप इन चीजों का सेवन करने के साथ साथ रोजाना व्यायाम या जिम भी करें | क्योंकि इन चीजों के खाने पीने से आपके शरीर का बजन तो बढ़ जायेगा मगर आपकी बॉडी को सुडौल बनाने के लिए रोजाना व्यायाम, जिम और एक्सरसाइज करना बेहद जरुरी है | इसलिए आप आप नियामत एक्सरसाइज जरूर करें | कुछ दिनों बाद आप अपने आप को देखोगे की आप हष्ट पुष्ट और सुडौल शरीर के मालिक बन जाएंगे और आपका लुक भी हैंडसम लगेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर