Category Archives:  LifeStyle

जिंदगी में कभी सुखी नहीं रह पाती है, ऐसी आदत वाली औरते.....जानिए

Nov 11 2019

Posted By:  Sunny

ऐसा कहा जाता है कि जीवन में आने वाली परेशानियां हमारे ही हाथ में होती है | हमारे कुछ कामो के कारण ही हमे जीवन में सुख दुःख का सामना करना पड़ता है | कई बार कुछ लोग अपनी छोटी छोटी आदतों की वजह से दुखी रहने लगते है | उनकी ये बेमतलब की बाते उनकी खुद की परेशानी की वजह बन जाती है | आज हम आपको औरतों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे है, जिनके कारण वो जीवन में दुखी रहती है, तो आइये जानते है वो कौनसी आदते है | 

बात का बतंगड़ बनाना




कुछ महिलाओ की आदत होती है कि वह हर चीज को बढ़ा चढ़ाकर दिखाती है, इन्हे जिस भी चीज से सी परेशानी होती है उस चीज को ये दुसरो के सामने इस तरह से प्रस्तुत करती है, जैसे उस चीज की वजह से इनका जीवन अस्त व्यस्त हो गया है | हर छोटी चीज को बढ़ा चढ़ा कर दुसरो के सामने चिल्ला कर बोलना इनकी आदत बन जाती है | इन्हे हर समय बस लड़ाई का बहाना चाहिए होता है | इस आदत के कारण जब ये लड़ाई झगड़े करती है, तो फिर अंत में खुद भी दुखी हो जाती है |

लालची


एक बात सभी जानते है कि कभी लालच नहीं करना चाहिए, लालच बुरी बला है, लालची व्यक्ति कभी संतुष्ट नहीं होता है | कुछ औरतों की आदत होती है कि वह दुसरो का घर, पैसा देखकर जलने लगती है, मन ही मन कुढ़ने लगती है | ऐसी औरते हमेशा अपने लालच की वजह से ही दुःखी रहती है |

हर समय गुस्सा करने वाली


कुछ औरतों की आदत होती है कि उन्हें हर छोटी मोटी बात पर गुस्सा आता है, उनकी इस आदत के कारण जब वे गुस्सा हो जाती है तो दुसरो को कड़वे बोल भी बोल जाती है | जिसका रिश्तो पर बुरा असर पड़ता है | धीरे धीरे ऐसी आदत रिश्तो में दरार का कारण बन जाती है | इसीलिए हमेशा अपने गुस्से पर काबू कर के रखे ये ही बेस्ट है |

जरूरत से ज्यादा उम्मीद लगाना


कई बार कुछ महिलाये शादी से पहले अपने पति से, ससुराल वालो से कुछ ज्यादा ही उम्मीदे लगा लेती है, और जब उन्हें वो सब नहीं मिलता है, तो उनकी उम्मीदों पर पानी फिर जाता है, ऐसे में किसी को भी अपनी उम्मीदों की बजाय सामने वाले की परिस्थिति को ध्यान में रखना चाहिए, क्योंकि जरुरी नहीं की हर व्यक्ति की आपकी उम्मीद पर खरा उतरे |



ईर्ष्या करने वाली


कई औरते ऐसी होती है जो अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से ही जलने लगती है, उनकी तरक्की या उनके साथ कुछ अच्छा होता देखकर इन्हे ईर्ष्या होने लगती है, ऐसी महिलाये जीवन में कभी भी सुखी नहीं रह सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर