Category Archives:  News

दूल्हे का नागिन डांस देख नाराज हो गई दुल्हन, हाथो हाथ कर दिया तलाक, फिर दूल्हे ने किया कुछ ऐसा कि...

Nov 11 2019

Posted By:  Sanjay

उत्तर प्रदेश राज्य से एक बहुत ही अजीब मामला सामने आया है | आप इस बात को तो सभी लोग जानते ही है कि शादी व्याह  में जब तक डांस न हो शादी,  शादी सी नहीं लगती है और भारतीय शादियों में डांस तो जमकर किया जाता है और नागिन डांस तो आपको हर शादी के अंदर देखने को मिल जायेगा | ज्यादातर सभी शादियों में कोई न कोई व्यक्ति नागिन डांस जरूर करता है | यूपी के लखीमपुर खीरी जिले मैलानी इलाके में  एक दूल्हे को अपनी शादी में नागिन डांस करना इतना महंगा पड़ गया कि  उसकी दुल्हन ने उसे तुरंत शादी से पहले ही तलाक दे डाला | उसके बाद दूल्हे ने दुल्हन को एक थप्पड़ दे मारा, उसके बाद आ गयी पुलिस और फिर शुरू हुआ जमकर ड्रामा | आखिर दुल्हन को दूल्हे के नागिन डांस से ऐसी किया प्रॉब्लम हुई कि दुल्हन ने तुरंत तलाक दे डाला | चलिए जानते है इस मामले को विस्तार से...


दरअसल हुआ ये था कि नितिन ( बदला हुआ नाम ) के होश तब उड़ गए जब उसकी नई नवेली दुल्हन ने उसे वरमाला पहनाने के बाद उसे तलाक दे दिया | इस सारे मामले कि  शुरुआत कुछ इस तरह हुई कि नितिन अपनी बारात लेकर मैरिज हॉल तक आ गया | डीजे पर नितिन और उसके दोस्त शराब के नशे में डांस करने लगे | डांस करते करते काफी ज्यादा देर हो गयी तो दुल्हन पक्ष ने उन्हें फ्लोर से हटने को कहा तो इस बात के ऊपर दूल्हे और उसके दोस्तों ने दुल्हन पक्ष के लोगो से कथित तौर पर बुरा व्यवहार किया | ये सब देखने के बाद भी दुल्हन चुपचाप रही और उसने खुद को समझा लिया |


कुछ देर बाद दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर से नागिन डांस करने के लिए फ्लोर पर कूद पड़े और नागिन डांस करने लगे | एक बार फिर से दूल्हा भी अपने दोस्तों के साथ नागिन डांस करने लगा | 



इस बार दुल्हन को  दूल्हे का नागिन डांस पसंद नहीं आया और दुल्हन को इतना गुस्सा आया कि उसने तुरंत दूल्हे को उसी समय तलाक देना चाहा | दूल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन को बहुत समझाने कि कोशिश की मगर दुल्हन नहीं मानी और वो अपनी शादी कैंसिल कराने की जिद करने लगी | 


सूत्रों के अनुसार दुल्हन की बात सुनकर दूल्हे ने उसे थप्पड़ मार दिया और लड़की वालो के साथ बहुत बहस बाजी भी की और गलत गलत बातें भी सुनाई | इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई मगर किसी भी पक्ष ने इस मामले को लेकर औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई | दूसरी और लड़की वालो ने लड़के वालो को दिए हुए सारे गिफ्ट वापस ले लिए | आपको जानकारी के लिए बता दें की लड़की ने आईटीआई से डिप्लोमा कोर्स कर रखा है जबकि लड़के ने पढाई बीच में ही छोड़ दी थी |

आपके नजरिये में इस पूरे मामले के ऊपर आपकी क्या राय है और कारण तो आप सभी लोग जान गए है की दूल्हा और उसके दोस्त शराब पीकर नागिन डांस कर रहे थे और दुल्हन पक्ष के लोगो से बुरा व्यवहार भी कर रहे थे | क्या लड़की ने शादी कैंसिल कराकर सही किया या गलत? इस बात की जानकारी आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर दें | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर