Category Archives:  Spiritual

माता रानी का ये मंदिर है बेहद चमत्कारी, मात्र हाजिरी लगाने से भक्तो की सभी मनोकामनाएं हो जाती है पूर्ण...

Nov 11 2019

Posted By:  Sanjay

हमारे भारत देश में दुनिया के सभी धर्मो के लोग निवास करते है और सभी धर्मो को समान समझा जाता है | सबसे ज्यादा लोग भारत देश में हिन्दू धर्म को मानने वाले निवास करते है | हिन्दू धर्म में हजारो देवी देवताओ की पूजा अर्चना की जाती है | आज हम आपको माता रानी के एक ऐसे चमत्कारी मंदिर के बारें में बताएँगे जहां जो भी भक्त जाता है उसकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण होती है | विंध्याचल हिन्दुओं का प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है ये  गंगा नदी के किनारे स्थित हिन्दुओं का प्रमुख तीर्थ स्थल है | वैसे तो इस मंदिर में पूरे सालभर भक्तो की भीड़ लगी रहती है मगर नवरात्री के दिनों में इस मंदिर में लाखो की संख्या में भक्त अपनी हाजिरी लगाने आते है |


माता रानी के हम जिस मंदिर की बात कर रहे वो प्रसिद्ध मंदिर मिर्जापुर में स्थित है | ये मंदिर विंध्याचल में विंध्यवासिनी मंदिर के नाम से जाना जाता है | मिर्जापुर से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित विंध्याचल भौगोलिक द्रष्टि से भारत का मध्य बिंदु माना गया है | विंध्याचल  में  जहां से गंगा नदी विंध्य पर्वत से होकर गुजरती है वहां पर माता विंध्यवासिनी विराजमान है | मान्यता के अनुसार नवरात्री के दिनों में वर्तमान समय में भी माता विंध्यवासिनी अपने भक्तो को दर्शन देने के लिए पताका पर विराजमान होती है | 



माता रानी के इस मंदिर को देश के 51 शक्तिपीठो में से एक माना जाता है | माता रानी का जो भी भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर इस मंदिर में आता है माता रानी अपने भक्तो की सभी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण करती है | इस मंदिर में लाखो की संख्या में भक्त माता रानी के दर्शन करने के लिए आते है और लंबी कतार में खड़े रहते है |


जो भी भक्त इस शक्तिपीठ पर माता रानी के दर्शन करने के लिए आते है वो कभी भी खाली हाथ नहीं जाते है और आता रानी अपने भक्तो के सभी संकटो, दुःख परेशानियों को दर्शन मात्र से ही ख़त्म कर देती है | यहाँ पर 3 किलोमीटर के दायरे में 3 देवियो के दर्शन होते है | इस तीर्थस्थल पर केंद्र पर माँ विंध्यवासिनी कालीखोह पर विराजमान है और इसके पास वाली पहाड़ी पर अष्टभुजा महाकाली विराजमान है | अगल अगल शक्ति पीठो पर देवी के अलग अलग रूपों की पूजा की जाती है | ये एक मात्र ऐसा शक्तिपीठ है जहां देवी के सम्पूर्ण विग्रह रूपों के दर्शन किये जा सकते है | त्रिकोण यंत्र पर स्थित देवी लोक हित के लिए महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती का रूप धारण करती है |


यहाँ पर विशेष रूप से नवरात्री  के दिनों में भारी मात्र में भीड़ लगी रहती है और इस भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस के विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती की जाती है | जो भी भक्त सच्चे मन से माता रानी के दर्शन करने के लिए आता है माता रानी उसकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण करती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर