Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 नवम्बर 2019 : आज मकर राशि के लिए थोड़ा भारी रहेगा दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Nov 12 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज भाग्य का साथ बना रहेगा | आपके कई काम कम मेहनत में ही पुरे हो जायेंगे | कार्यक्षेत्र पर आपके काम को लेकर कोई वार्ता हो सकती है | आपकी मेहनत रंग लाएगी | आज का दिन छात्रों के लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है | बड़ो का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज दिन अच्छा रहेगा | आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला सकता है | नौकरीपेशा जातको को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे | आज आप अपने मन की बात किसी को कह सकते है | आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज का दिन अच्छा रहेगा | आप दोस्तों के साथ घूमने जा सकते है | किसी जरुरी काम में आपकी मेहनत रंग लाएगी, शीघ्र ही इसका फल मिलेगा | आज कोई विवाद समाप्त होने वाला है | किसी ख़ास मामले में जीवनसाथी की सलाह लेना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आप आज किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहे | घर में रिश्तेदार के आने के कारण घर में रौनक रहेगी | ऑफिस में आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे | किसी जरुरी काम के कारण आज आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, आप शाम को थकान महसूस कर सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज के दिन आप अपने मन को काबू में रखे, यही आपके कई कामो की सफलता में योगदान देगा | आज किसी के साथ कोई राज की बात शेयर ना करे, लोग गलत फायदा उठा सकते है | किसी नजदीकी के व्यवहार के कारण आप परेशान हो सकते है | जीवनसाथी के साथ प्यार से पेश आये |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके लिए दिन नयापन लिए हुए है | आप कुछ नया सिखने की ओर आकर्षित हो सकते है | ऑफिस में सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे, आपकी तरक्की से जुडी कोई खबर मिल सकती है | व्यापार से जुडी सभी परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेगी | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आप जिस भी काम को करने का विचार कर रहे है, उसे करने से पहले एक बार अनुभवी की राय जरूर ले ले | किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, इससे आप प्रसन्न होंगे | आपकी आर्थिक स्थिति में शीघ्र ही सकारात्मक बदलाव आने वाला है | किसी बड़े निर्णय में पिताजी की सलाह मिल सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज दिन आपके अनुकूल रहेगा | इस राशि के जो जातक रोजगार की तलाश में है, शीघ्र ही उनकी तलाश समाप्त होने वाली है | आज का दिन छात्रों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है, आज का दिन भविष्य के लिए कोई बदलाव स्थापित कर सकता है | जीवनसाथी के साथ आप अपने मन की बात शेयर कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मित्रों के साथ बीत सकता है, आप कहीं पिकनिक पर जा सकते है | नौकरीपेशा जातको को उनके सहयोगियों से किसी काम में मदद मिल सकती है | कार्यक्षेत्र पर आप कोई बड़ा बदलाव ला सकते है, इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा | अपने लवमेट के साथ डिनर पर जा सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज आपको कुछ जरुरी फैसले लेने पड़ सकते है | आज आप व्यापार में मंदी महसूस कर सकते है | आपका धन कहीं अटक सकता है, लेनदेन करते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है | किसी ख़ास काम के ना होने के कारण आप थोड़ी निराशा महसूस कर सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप रचनात्मक कामो की तरफ आकर्षित हो सकते है | आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे | आज आपके मन की कुछ इच्छाएँ पूरी होने वाली है | किसी क़ानूनी मसले में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है | आप आज बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा सकते है | जीवनसाथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते है |

 मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | इस राशि के जो जातक राजनीति से जुड़े है, उन्हें सम्मानित किया जा सकता है | कार्यक्षेत्र पर दुसरो के साथ अच्छे व्यवहार की वजह से आपकी तारीफ होगी | आज कई कामो में आपको सफलता मिलने वाली है | जीवनसाथी से आपको भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर