Category Archives:  Entertainment

मक्के की रोटी और सरसो का साग खाने के लिए टूट पड़ी करीना, तस्वीरें हुई वायरल...

Nov 12 2019

Posted By:  Sanjay

बॉलीवुड में बेबो गर्ल के नाम से मशहूर करीना कपूर की तस्वीरें दिनों खूब वायरल हो रही है | करीना कपूर का बॉलीवुड में एक सफल करियर रहा है और वो लाखो दिलो की धड़कन भी है | करीना ने बॉलीवुड में कई एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मे दी है | करीना कपूर आये दिन सुर्खियों में किसी न किसी बजह से बनी ही रहती है | अभी करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म "लाल सिंह चड्डा " की शूटिंग में बिजी है जहा से उनकी  कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वयारल हो रही है | तस्वीरो में करीना कपूर का एक अलग ही अंदाज़ लग रहा है और उनके फंस भी उनकी तस्वीरो को खूब पसंद कर रहे है |


बॉलीवुड की स्टार करीना कपूर इन दिनों काफी बिजी चल रही है | दरअसल करीना कपूर के पास इन दिनों 2 फिल्मे है जिनकी शूटिंग के चलते करीना कपूर का शेड्यूल बिगड़ा हुआ है | इन दिनों करीना कपूर काफी बिजी नजर आ रही है और वो पंजाब में खूब खाती पीती भी नजर आ रही है | पंजाबी खाने का भरपूर लुफ्त उठा रही है | उनके फैंस उनकी इन तस्वीरो को देखकर काफी ज्यादा खुश और उत्साहित नजर आ रहे है |



डाइटिंग करना भी भूल गई करीना 


आप ये तो सभी जानते ही होंगे की पंजाबी खाना कितना स्वादिष्ट होता है | पंजाबी खाना अपने स्वाद को लेकर पूरी दुनिया में मशहूर है और जो भी व्यक्ति एक बार पंजाबी खाना खा ले वो उसकी तारीफ करना नहीं भूलता है | करीना कपूर भी पंजाबी खाने को देखकर खुद के ऊपर कंट्रोल नहीं रख पाई और वो अपनी डाइटिंग को भूलकर खाने के ऊपर टूट पड़ी | फोटो में आपको नजर ही आ रहा होगा की करीना पूरे जोश के साथ खाना खा रही है और खाने का मजा ले रही है |


फिल्म में अमीर के अपोज़िट होंगी करीना 
इन दिनों फिल्म लाल सिंह चड्डा की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही है करीना शूटिंग के साथ साथ पंजाबी खाने का भी भरपूर आनंद ले रही है | इस फिल्म में करीना कपूर के आलावा अमीर खान भी नजर आएंगे | जिसके कारण फिल्म पहले से ही हिट मानी जा रही है | इस फिल्म में आमिर खान एक सिख का किरदार निभाएंगे और करीना कपूर अमीर की गर्लफ्रेंड होगी | इस फिल्म में इंदिरा गाँधी की हत्या का भी एक सीन दिखाया जायेगा |


इन फिल्मो में नजर आएंगी करीना कपूर 
करीना कपूर बॉलीवुड की फिल्म " गुड न्यूज़ " जो की साल के आखिरी में रिलीज होगी में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी | उसके बाद इमरान खान और करीना कपूर की फिल्म मार्च 2020 में रिलीज होगी | उस फिल्म का नाम "अंग्रेजी मीडियम" है | अब आप समझ ही गए होंगे की करीना कपूर की एक के बाद एक फिल्मे रिलीज होंगी जिसके कारण करीना कपूर के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे है | इन फिल्मो के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर से करीना कपूर का करियर चरम सीमा पर पहुँच जायेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर