Category Archives:  Entertainment

टीवी की मशहूर गोपी बहु के प्यार में पड़ा ये बॉलीवुड स्टार, खुलेआम किया प्यार का इजहार....जानिए

Nov 21 2019

Posted By:  Sunny

इन दिनों टीवी की दुनिया में बिग बॉस शो छाया हुआ है | कई लोग इस बार के कंटेस्टेंट को खूब पसंद कर रहे है | इस बार के शो में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलिना भट्टाचर्जी भी शामिल है | शो में उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है | शो में उनका व्यवहार और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बढ़ती उनकी नजदीकियां लोगो का खूब मनोरंजन कर रही है |  इसी बीच उनकी परफॉरमेंस से एक बॉलीवुड कलाकार तो इतना प्रभावित हो गया कि उसने खुलेआम देवोलिना को प्रपोज़ भी कर दिया |


टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया के गोपी बहु के किरदार से देश के घर घर में जगह बनाने वाली देवोलिना बेहद खूबसूरत है | अपनी ख़ूबसूरती से वो किसी को भी अपना बना सकती है | उनकी अदाकारी के भी कई लोग फैन है | इन दिनों बिग बॉस में भी वो काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है और इसी वजह से वो सोशल मीडिया पर छायी हुयी है | यही वजह है कि एक बॉलीवुड कलाकार ने उन्हें प्रपोज़ कर दिया |




देवोलिना को प्रपोज़ करने वाला कोई और नहीं बल्कि कंट्रोवर्सिअल एक्टर और प्रोडूसर कमाल आर खान है, जिन्हे लोग KRK के नाम से भी जानते है | KRK ने देवोलिना को लेकर ट्वीट किया था जिसमे लिखा था वे देवोलिना को खूब पसंद करते है और उनसे शादी भी करना चाहते है | 


KRK का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, अपने ट्वीट में तो उन्होंने देवोलिना को Love You तक बोल दिया | हालाँकि अभी तक देवोलिना का KRK के इस ट्वीट को लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है, अब देवोलिना का इस पर क्या रिएक्शन होगा ये तो वक़्त ही बताएगा | फ़िलहाल ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है | इस समय देवोलिना और सिद्धार्थ शुक्ला की नजदीकियां भी खूब चर्चा में है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर