Category Archives:  Spiritual

शास्त्रों में के अनुसार इन कार्यो को करना माना गया है अशुभ, आती है परेशानियां, होती है धन की हानि...जानिए

Nov 22 2019

Posted By:  Sanjay

हमारे घर के बड़े बुजुर्ग हमें कुछ कार्यो को किसी विशेष समय पर न करने की सलाह देते है ऐसा शायद आपके साथ भी कभी न कभी हुआ होगा | क्या आपने कभी सोचा है की हमारे बड़े बुजुर्ग हमें वो कार्य करने के लिए क्यों माना कर रहे है | उन कार्यो को न करने के पीछे क्या कारण हो सकते है | शास्त्रों में कुछ कार्य ऐसे बताये गए है जिन्हे हमें किसी विशेष समय पर नहीं करना चाहिए | उस समय उन कार्यो को करना अशुभ माना जाता है | वो कार्य कौन कौन से है आइये जानते है उनके बारें में...


शास्त्रों के अनुसार इस समय पर इन कार्यो को नहीं करना चाहिए होता है अशुभ 



शाम के समय न सोएं
शाम के समय मतलब 5 से लेकर 7 बजे तक नहीं सोना चाहिए | इस समय सोना सही नहीं माना गया है | शाम के समय सोने से घर में उदासी आने लगती है | ऐसे लोग अपने जीवन में हमेशा असफल रहते है एक यही कारण है जब भी हम शाम के समय सोते है तो बड़े बुजुर्ग हमें इस समय सोने से माना करते है |

रात को नहीं खानी चाहिए दही 


रात के समय ठंडी चीजों को खाकर सोने से शरीर में बीमारिया होने लगती है इसलिए ठंडी चीजे रात को नहीं खानी चाहिए और शास्त्रों के अनुसार ऐसा भी कहा जाता है कि जो लोग रात के समय दही खाते है उनके घर में गरीबी प्रवेश करती है | रात को दही खाने वाले लोगो कि किस्मत पर बुरा असर पड़ता है |

न काटे पेड़ पौधे 


रात के समय भूलकर भी पेड़ पोधो को को नुक्सान नहीं पहुँचाना चाहिए | कुछ विशेष दिन जैसे - संक्रांति, ग्रहण, पूर्णिमा और अमावस्या आदि पर्व पर पेड़ पोधो को कभी भी नुक्सान नहीं पहुँचाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से ब्रह्मा हत्या का पाप अपने सिर के ऊपर चढ़ जाता है |

गुरूवार के नहीं धोने चाहिए बाल और कपडे


शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि गुरूवार के दिन बाल धोना और कपडे धोने से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के ऊपर बुरा असर पड़ता है | गुरूवार के दिन पोंछा मारने से भी धन कि हानि होती है और घर में दुःख दर्द बने रहते है इसलिए गुरूवार के दिन इन कार्यो को करने से बचना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर