Category Archives:  Spiritual

शादी के बाद किस्मत चमका देते है, शरीर के इन अंगो पर बने तिल, जानिए

Nov 22 2019

Posted By:  Sunny

समुद्रशास्त्र में मनुष्य के शरीर के अंगो, उनके आकार और उनके रंग आदि चीजों को देखकर व्यक्ति के स्वभाव, किस्मत और भी कई राज की बाते उजागर की जाती है | समुद्रशास्त्र में हमारे शरीर पर बनने वाले तिलो के बारे में भी कई बाते बताई गयी है | इन तिलो के बारे में बताया गया है कि कुछ तिल ऐसे होते है, जो हमारे जीवन में परेशानियों के सूचक होते है, जबकि कुछ तिल ऐसे होते है | जो हमारे जीवन में आने वाले लाभ और सौभाग्य को दर्शाते है | आज हम आपको कुछ ऐसे तिलो के बारे में बताने जा रहे है, जो विवाह के बाद जीवन में आने वाले सौभाग्य और वैभव को दर्शाते है |

नाक पर तिल


नाक पर तिल का होना जीवन में धनवान बनने का सूचक माना जाता है, लेकिन साथ ही नाक पर बना तिल ये भी बताता है कि जीवन में आपको धन दौलत विवाह के बाद ही मिलती है |



गाल पर तिल


दांये गाल पर तिल का होना ये दर्शाता है कि विवाह के बाद आपके जीवन में धन की कमी पूरी तरह दूर होने वाली है |

विवाह रेखा पर तिल


हथेली में विवाह रेखा पर लाल रंग का तिल सुखी वैवाहिक जीवन और विवाह के बाद आने वाले सौभाग्य का सूचक होता है, वहीँ इस रेखा पर बना काला तिल इसके विपरीत परिणाम देता है |

तलवे पर तिल


पैर के तलवे पर बना तिल का निशान व्यक्ति के घुमन्तु स्वभाव को दर्शाता है, इससे यह भी पता चलता है कि शादी की उम्र में या शादी के बाद व्यक्ति की किस्मत के दरवाजे खुलेंगे |



शुक्र पर्वत पर तिल


हथेली के शुक्र पर्वत पर बना तिल का निशान धन का सूचक होता है, लेकिन साथ ही ऐसा निशान व्यक्ति की कामुकता में भी वृद्धि करता है, जो कि आगे चलकर परेशानी की वजह बनता है |

पीठ पर तिल


पीठ पर बना तिल का निशान सुख भोगने का सूचक होता है, ये जीवन में सुख दर्शाता है |

नाभि के नीचे


नाभि के नीचे तिल का होना सौभाग्य को दर्शाता है | ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर