Category Archives:  News

इस पेट्रोल पंप पर बिकिनी पहनकर आने पर मिलता है फ्री पेट्रोल, लग रही है लम्बी कतारे....

Nov 26 2019

Posted By:  Sunny

किसी भी चीज को फ्री में पाने के लिए लोग कुछ भी कर सकते है | मुफ्त चीजों के प्रति लोगो की बानगी कोई नयी बात नहीं है, हमेशा से ही लोग चीजे मुफ्त में पाने के लिए लालायित रहे है | ऐसा ही कुछ नजारा रूस में भी दिखाई दे रहा है, जहाँ औरतो की बजाय मर्द बिकिनी में घूमते नजर आ रहे है |


दरअसल रूस के एक लोकल पेट्रोल पंप के मालिक ने अपने पेट्रोल पंप को मशहूर करने के लिए बड़ा ही जबरदस्त ऑफर दिया | ऑफर के अनुसार जो भी शख्स बिकिनी में उसके पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने आएगा उसे फ्री में पेट्रोल दिया जायेगा |




यह ऑफर देते समय पेट्रोल पंप के मालिक ने सोचा होगा कि भला कौन बिकिनी में पेट्रोल भरवाने आएगा और आसानी से पेट्रोल पंप भी मशहूर हो जायेगा | हालाँकि कुछ लोगो का यह भी कहना है कि पंप का मालिक सिर्फ महिलाओं को यह ऑफर देना चाहता था क्योंकि वह महिलाओं को बिकिनी में देखना चाहता था |


लेकिन हुआ इसके बिलकुल विपरीत महिलाओ की बजाय मर्द ही वहां बिकिनी पहनकर पहुंचने लगे और फ्री में पेट्रोल भरवाने लगे, क्योंकि पंप के मालिक ने यह साफ़ नहीं किया था कि सिर्फ महिलाओं को ही बिकिनी पहनकर आने पर छूट मिलेगी |

फ़िलहाल तो बिकिनी पहनकर घूमते मर्दो की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही है, मजे की बात तो यह है कि सभी पुरुष बिना किसी शर्म के पेट्रोल भी भरवा रहे है और पोज़ भी दे रहे है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर