Category Archives:  LifeStyle

नई बहू के घर आने के बाद ससुराल वालों को करने चाहिए ये 5 काम, कभी नहीं आएगी पारिवारिक रिश्तो में दरार...

Nov 27 2019

Posted By:  Sanjay

जब घर में किसी लड़के की शादी होती है और घरवालों को नई बहू के आने का इंतज़ार रहता है | जब भी नई बहू घर आये तो ससुराल वालों को कुछ बातो का विशेष ख्याल रहना चाहिए ताकि घर परिवार की सुख शांति और एकता बनी रहे क्योंकि नई बहू घर को उन्नति की राह पर भी ले सा सकती है और घर का विनाश भी कर सकती है | यदि आप चाहते हो की आपके घर में कभी वो दिन न आये जब घर परिवार में लड़ाई झगडे हो और घर परिवार के टुकड़े टुकड़े हो जाए तो नई बहू आने के बाद इन 5 बातो का विशेष ख्याल रखें |


1 . बहू का स्वागत 
जब भी आपकी बहू अपने मायके से घर आये तो बहू का स्वागत गर्मजोशी के साथ करना चाहिए | बहू को लगना चाहिए की उसके आने से घर में कितनी ख़ुशी आई है और घरवाले उसके आने से कितने खुश है | ऐसा करने से बहू के मन में अपने परिवार वालों के प्रति पॉजिटिव फीलिंग होती है |



2 . घर में एडजस्ट होने का समय दें 


इस बात का विशेष ख्याल रखें की जब भी आपके घर में नई बहू आये तो उसे घर का सारा काम न थोप दे | बहू के आने के बाद पहले उसे घर का माहौल समझने दें | घर के सदस्य घर के कामकाजो में उसका साथ दें | उसे ऐसा बिलकुल भी नहीं लगना चाहिए की वो घर में बहू नहीं नौकरानी बनकर आयी है |

3 . आदर और सम्मान दें 


हर इंसान आदर और सम्मान का ही भूखा होता है | यदि आप किसी से प्रेम से आदर और सम्मान के साथ बातचीत करेंगे तो सामने वाला भी आपको आदर और सम्मान देकर ही बातचीत करेगा | किसी भी इंसान को पागल कुत्ते ने थोड़ी न काटा है की आप उसे आदर सम्मान के साथ बात करें और वो आपसे बत्तमीजी से बात करेगा | हमेशा आदर सम्मान देने पर आदर और सम्मान ही मिलता है | यही बात घर की बहू पर भी लागू होती है |

4 . देखभाल 
जब नई नवेली दुल्हन अपना मायका छोड़कर ससुराल आती है तो उसे ससुराल में नए लोगो के साथ एडजस्ट करना पड़ता है | ऐसे में आपका फर्ज बनता है की आप नई बहू की मदद करें | यदि उसे किसी चीज की जरुरत है तो वो लाकर दें, यदि आप नई बहू को घर में एडजस्ट होने में मदद करेंगे तो समय आने पर वो भी आपकी मदद जरूर करेगी |

5 . आजादी 


आपकी बहू को आपके घर में कभी भी ये नहीं लगना चाहिए की वो किसी घर में नहीं, जेल में रह रही है | अपनी बहू के ऊपर हद से ज्यादा बंदिशे बिलकुल भी न लगाए | आप अपनी बहू के ऊपर भरोसा रखे और उसे आजादी दें | उसे मनपसंद के कपडे, खाना पीना, घूमना आदि करने दें | यदि आप अपनी बहू के साथ इस तरह पेश आएंगे तो आपकी बहू आपको सास ससुर नहीं माता पिता के समान ही समझेगी और आपकी सेवा करेगी | 

हम आपसे यही उम्मीद करते है कि हमारे द्वारा जो जानकारी आपको दी गई है वो आपको पसंद आयी होगी | यदि आप इन बातो को ध्यान में रखकर अपने परिवार में अपनाते है तो हमें पूरा यकीन है आपके परिवार में कभी भी लड़ाई झगड़ा नहीं होगा और आपकी बहू के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर