Category Archives:  News

विश्व बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में भारतीय सेना के इस जवान ने दिखाया अपना जलवा, जीता गोल्ड मेडल...जानिए

Nov 27 2019

Posted By:  Sanjay

हाल ही में 11 वीं विश्व चैंपियन बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता कोरिया के जेजू द्वीप में आयोजित की गई | इस विश्व चैंपियनशिप बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भारत की और से भाग लेने वाले अनुज कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है | अनुज कुमार भारतीय सेना के जवान है और वो भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे है | अभी वो मद्रास इंजीनियर ग्रुप में अपनी सेवाएं दें रहे है | इस प्रतियोगिता में विश्व के कई सारे प्रतियोगियों ने भाग लिया था | अनुज कुमार ने सभी प्रतियोगियों को हराते हुए गोल्ड मेडल जीता है | 


धूम धाम तरीके से किया स्वागत 



भारतीय सेना में हवलदार अनुज कुमार को उनकी इस जीत के बाद उनका धूमधाम से स्वागत किया गया | अनुज कुमार ने साल 2010 भारतीय सेना को ज्वाइन किया था | वर्तमान में अनुज कुमार भारतीय सेना के मद्रास इंजीनियर ग्रुप के सदस्य है |
विश्व बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लेने से पहले अनुज कुमार ने बॉडीबिल्डिंग से जुडी कई सारी प्रतियोगिताएं जीत रखी है | अनुज कुमार ने नेवी, एयरफोर्स और आर्मी की बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया था और इन प्रतियोगिताओं को जीतने के बाद अनुज कुमार को भारत की और से विश्व बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा गया था | 11 वीं विश्व बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक हासिल किया |


 11 वीं विश्व बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2019 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनका बड़े ही धूमधाम से स्वागत किया गया और उनके स्वागत के लिए वरिष्ठ अधिकारियो ने विशेष तैयारियां भी की थी | अनुज कुमार को मिली इतनी बड़ी जीत की ख़ुशी में सेना की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया | अनुज कुमार ने 2018 में आयोजित हुई मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में भी भाग लिया था ओर उन्होंने इस प्रतियोगिता को भी जीता था | चेन्नई में आयोजित 12 वीं नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया था |

नवंबर में आयोजित हुई थी ये प्रतियोगिता 


 11 वीं विश्व बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2019 प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर महीने में किया गया था ये प्रतियोगी लगातार 6 दिनों तक 5 - 6 नवंबर तक दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप में आयोजित की गई थी | इस प्रतियोगिता में भारतीय सेना के कई बॉडीबिल्डरो ने भाग लिया था ओर मेडल भी जीते | अनुज कुमार ने 100 + किलोग्राम वर्ग में  सभी प्रतियोगियों को हराकर पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर