Category Archives:  News

बंदरो से खेत की फसल बचाने के लिए किसान ने कुत्ते को बना दिया टाइगर, फिर कुत्ते को देख बन्दर...

Nov 30 2019

Posted By:  Sanjay

जब एक किसान मेहनत करके खेत में रात दिन काम करके फसल को तैयार करता है और कोई जानवर उसकी फसल को बर्बाद कर जाए तो उस किसान के ऊपर किया बीतती है ये सिर्फ एक किसान ही महसूस कर सकता है | किसान जानवरो को फसलों से दूर रखने के लिए कई तरह तरह के उपाय अपनाते है | आपने काकभगोडा(इंसानी पुतला) तो देखा ही होगा | इसके नाम से ही पता चल जाता है की इसे खेतो में पशु पक्षियों को दूर रखने के लिए लगाया जाता है | जो जानवर किसानो की फसलों को चट कर जाते है उनमे बन्दर भी शामिल है | बन्दर हमेशा झुण्ड में ही आते है और ये जिस जगह जाते है उस जगह अपना आतंक मचा देते है | बन्दर को भगाने के लिए काकभगोडा वाला उपाय भी फ़ैल हो जाता है और बन्दर पूरे खेत की फसल को बर्बाद कर देते है | ऐसा ही एक किसान के साथ हुआ मगर उसने बंदरो को खेत से दूर रखने के लिए एक बहुत ही शानदार उपाय ढूंढ निकाला है...


नालूरु गांव के श्रीकांत गोंडा ने बंदरो को अपने खेत से दूर रखने के लिए एक बहुत ही शानदार तरीका ढूंढ निकाला है | उन्होंने अपने कुत्तो को पेंट करके टाइगर का रूप से दिया | कुत्ता पीले कलर का ही था उन्होंने कुत्ते के ऊपर डाई से काले कलर की पट्टी बना दी जिसके बाद अब वो कुत्ता थोड़ा बहुत टाइगर के जैसा लगता है | श्रीकांत जी का ये आईडिया काम भी कर गया और वो बंदरो को अपने खेत से दूर रखने में कामयाब भी हो गए क्यूंकि बन्दर कुत्ते को देखकर टाइगर समझकर भाग गए | अब बन्दर खुद को खेत से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते है |



श्रीकांत जी बताते है की उन्हें इस आईडिया को अपनाने की प्रेरणा तब मिली जब वो 4 साल पहले  कन्नड़ जिले के भटकल में गए हुए थे | वहां पर एक किसान ने बंदरो को अपने खेत से दूर रखने के लिए बाघ का पुतला लगा रखा था | उस बाघ के पुतले को देखकर कोई भी जानवर उनके खेतो की और आने की हिम्मत नहीं करता था | उसके बाद श्रीकांत ने भी बंदरो को खेत से दूर रखने के लिए बाघ के पुतले को लगाया और ये आईडिया भी उनका काम करने लग गया था फिर उन्होंने अपने इस आईडिया पर ज्यादा काम करने की सोची और उन्होंने अपने कुत्ते को ही टाइगर बना दिया |


अब श्रीकांत जी ने टाइगर बने कुत्ते की तस्वीरें खेत में चारो तरफ लगा रखी है | उनके इस आईडिया को गांव के अन्य किसानो ने भी अपनाया हुआ है और सभी ने अपने खेत के अंदर टाइगर वाले कुत्ते की तस्वीरें अपने खेत में लगा रखी है | अब जब भी ये कुत्ता गांव में घूमता है तो लोग इस कुत्ते को बड़े ही चाव के साथ देखते है | खेत से बंदरो को भगाने ये तरीका आपको कैसा लगा इसके बारें में आप हमें जरूर बताए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर