Category Archives:  Entertainment

बिग बी ने किया ऐलान जल्द लेंगे सन्यास, लेकिन पहले पूरी करना चाहते है ये फिल्मे, जानिए

Nov 30 2019

Posted By:  Sunny

अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है, उन्हें ये नाम यूँ ही नहीं मिला | भारत के सिनेमा इतिहास में उनका जो योगदान है, उसे देखकर ये आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी मेहनत से उन्होंने अपनी शोहरत हासिल की है | उम्र के इतने बड़े पड़ाव में, वे आज भी लगातार फिल्मे कर रहे है, लेकिन उनके चाहनेवालो के लिए एक बुरी खबर है | 




उन्होंने हाल ही में अपने ब्लॉग में उन्होंने इशारा किया था कि वे जल्द ही रिटायर होने का मन बना रहे है | उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा "दिमाग कुछ और सोच रहा है, उँगलियाँ कुछ और ये एक मैसेज है | मुझे रिटायर हो जाना चाहिए" | लेकिन अपने रेटायर्मेंट से पहले बिग बी कुछ फिल्मे पूरी करने वाले है, जिनके बारे में आप यहाँ जान सकते है |

ब्रह्मास्त्र


इस फिल्म में रणबीर कपूर सुपरहीरो का किरदार निभाने वाले है | इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिका में है | इस फिल्म में उनके अलावा मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन, और आलिया भट्ट भी है |

गुलाबो सिताबो


शुजीत सरकार की इस फिल्म में अमिताभ और आयुष्मान खुराना नजर आने वाले है | इन फिल्म में अमिताभ एक लखनवी मुस्लिम बुजुर्ग का किरदार निभा रहे है | जो की आयुष्मान का मकान मालिक है |

झुण्ड


ये एक स्पोर्ट्स मूवी है जो असल कहानी से प्रेरित है | ये ऐसे शख्स की कहानी जो झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चो को गंदी आदतों से दूर करके उनको फुटबॉल से जोड़ता है, उनको दिशा देता है |



चेहरे


इस फिल्म की बहुत चर्चा हो रही है | इसमें अमिताभ के साथ अन्नू कपूर, इमरान हाशमी और कृति खरबंदा नजर आने वाली है | ये फिल्म एक साइकोलॉजिकल गेम पर आधारित है | इसमें अमिताभ रिटायर्ड वकील बने है |

आँखे २


साल 2002 में आयी फिल्म आँखे जिसमे अमिताभ, अक्षय, परेश रावल भी थे | यह फिल्म उसी फिल्म का पार्ट होगी | बताया जा रहा है कि ये उस फिल्म का सीक्वल होगी |

तेरा यार हूँ मैं / उयारंधा मणिथन


ये ऐसी मूवी है, जो एक साथ दो भाषाओ में बन रही है, एक हिंदी में दूसरी तमिल में | साथ ही ये अमिताभ की पहली तमिल फिल्म भी है | इस फिल्म में बाहुबली की राजमाता यानी राम्या कृष्णन भी नजर आएगी |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर