Category Archives:  Spiritual

राशिफल 3 दिसंबर 2019 : वृषभ राशि वालो को होगा आज बड़ा लाभ, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Dec 02 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा | आज बच्चो की तरक्की से आप गर्व महसूस करेंगे | आज आपकी कई योजनाए पूरी होने वाली है | ऑफिस में आप अपनी ऊर्जा से अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे बॉस प्रसन्न होंगे | आपके आर्थिक मामले सुलझने वाले है | दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा, साथ ही आपको आज करियर से जुड़े हुए कई मौके मिलने वाले है | घर पर आये मेहमान के साथ आप घूमने जा सकते है | आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है | आज का दिन छात्रों के लिए सफलताभरा रहेगा | आज आप किसी धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको आज ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन के लिए इनाम मिल सकता है | आज घर में किसी से बात करते समय आपको धैर्य रखने की जरूरत है | किसी व्यक्ति को लेकर आपकी सोच गलत साबित हो सकती है | कुछ पुराने विवाद आज उठ सकते है, समझदारी से काम ले |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप दोस्तों के साथ वक़्त बीता सकते है | आज माता पिता की कोई सलाह आपको बहुत लाभ पहुंचा सकती है | ऑफिस में अधिक काम के कारण आप थकान महसूस कर सकते है | किसी दूसरे के विवाद से आप दूर रहे तो बेहतर है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपकी मुलाकात आज पुराने मित्र से हो सकती है, आप उससे आर्थिक मामलो के बारे में राय ले सकते है | छात्र आज करियर से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते है, आप बड़ो की सलाह जरूर ले | परिवार में आज कोई शुभ सुचना आ सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आपके पुराने किसी काम को जल्द ही सफलता मिलने वाली है | सरकारी काम में आपको अपने दोस्त की मदद मिलने वाली है | आप परिवार के विवाद को दूर कर सकते है | पत्नी के साथ आप किसी खास मुद्दे पर बात कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको परिवार के किसी सदस्य से काम में मदद मिल सकती है | कारोबारियों के लिए दिन शुभ है | छात्रों को आज कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | आज आप किसी अनजान की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में मिठास आएगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन पहले के मुकाबले अच्छा रहेगा | आप नए व्यवसाय को लेकर दोस्तों से विचार कर सकते है | आप भौतिक सुख सुविधाओं को लेकर धन खर्च कर सकते है | आप आज धार्मिक कार्यो की ओर आकर्षित हो सकते है | आज शाम को लवमेट के साथ रोमांटिक पल बीता सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप दोस्तों के साथ फिल्म देखने जा सकते है | परिवार के साथ समय बिताना चाहते है, तो आज का दिन शुभ है | ऑफिस में आज आप नए सहकर्मी को दोस्त बना सकते है | मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए जातको को कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | आपके कई काम आपके मनमुताबिक होंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे, आपकी इस ऊर्जा से कई काम पुरे होने वाले है | छात्रों के लिए दिन शुभ है | ऑफिस में आपको आज अधिक काम करना पड़ सकता है | परिवार में किसी की शादी में सम्मिलित हो सकते है | बच्चो के साथ समय बीता सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े जातको को आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है | आपको कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | ऑफिस में मिली नयी जिम्मेदारी को आसानी से निभा पाएंगे | आपका अटका हुआ धन प्राप्त होने वाला है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपकी आर्थिक समस्याएं समाप्त होने वाली है | बढ़ते खर्चो की वजह आप थोड़े परेशान हो सकते है | किसी काम में अधिक समय लग सकता है | जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है | परिवार के किसी सदस्य के साथ बिगड़े रिश्तो को सुधारने की आवश्यकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर