Category Archives:  Entertainment

प्रियंका चोपड़ा की वजह से बंद हुयी फिल्म इंशाअल्लाह, सलमान नहीं करना चाहते प्रियंका के साथ काम....

Dec 04 2019

Posted By:  Sunny

पिछले कुछ समय से संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह चर्चा में है, इस फिल्म में सलमान खान को कास्ट किया गया है | इस फिल्म को लेकर मीडिया में खूब चर्चा हो रही थी, लेकिन  इसके साथ ही खबरे आनी शुरू हो गयी थी कि इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है और फिल्म को बंद कर दिया गया है | लेकिन अब मिल रही रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को बंद करने के पीछे की वजह सलमान और प्रियंका चोपड़ा को बताया जा रहा है |


दरअसल खबरों की माने तो फिल्म इंशाअल्लाह में संजय लीला भंसाली चाहते थे कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म में आइटम नंबर करे लेकिन सलमान चाहते थे कि फिल्म में डेजी शाह आइटम नंबर करे | इसी तनातनी की वजह से फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया |




जानकारी के अनुसार संजय लीला भंसाली फिल्म बाजीराव मस्तानी के बाद से ही प्रियंका के साथ काम करना चाहते थे, कई सारे प्रोजेक्ट्स के बाद प्रियंका ने इस आइटम नंबर के लिए हामी भी भर दी थी लेकिन सलमान इससे खुश नजर नहीं आये | वो डेजी शाह से आइटम नंबर करवाना चाहते थे और इसके लिए संजय लीला भंसाली राजी नहीं थे |


दरअसल प्रियंका को लेकर सलमान की नाराजगी 'भारत' फिल्म की वजह से है, उस फिल्म में सलमान प्रियंका को लेना चाहते थे लेकिन अपने अन्य प्रोजेक्ट और शादी के कारण प्रियंका ने मना कर दिया था लेकिन सलमान उनसे नाराज उस बात से हुए जब उन्होंने हामी भर के फिल्म की शूटिंग के 5 दिन पहले मना कर दिया था |

वैसे अगर फिल्म इंशाअल्लाह की बात की जाये तो अभी तक इस फिल्म को लेकर किसी तरह का कोई अपडेट नहीं है | जानकारी के लिए बता दे इस फिल्म में सलमान के अपोजिट आलिया भट्ट को कास्ट किया गया है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर