Category Archives:  LifeStyle

सुबह उठते ही पानी पीने से मिलते है शरीर को अद्भुत फायदे, दूर हो जाते है ये रोग...जानिए

Dec 09 2019

Posted By:  Sanjay

आपने ये स्लोगन तो सुना ही होगा की " जल ही जीवन " है | पानी के बिना जीवन संभव नहीं है | आप जितना अधिक पानी पीयेंगे आपकी बॉडी उतनी ही अच्छी बनी रहेगी | पानी हमारे शरीर के लिए बेहद जरुरी है इसलिए हमें रोजाना 7 से 8 लीटर पानी पीना चाहिए | शरीर में यदि पानी की कमी हो जाती है तो हमरे शरीर में कई तरह की बीमारिया होने लगती है और यदि हम रोजाना सुबह उठते ही पानी पीते है तो हमें कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है | सुबह सुबह पानी पीने से हमें क्या क्या फायदे मिलते है आइये जानते है इनके बारें में...


सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से मिलते है हमारे शरीर को कई फायदें 



1 . सुबह सुबह उठते ही खाली पेट पानी पीने से हमारे शरीर का पाचन तंत्र ठीक बना रहता है क्योंकि पेट की सारी गंदगी पानी पीने से दूर हो जाती है |


2 . सुबह सुबह पानी पीने से दिमाग तरोताजा महसूस करता है भूख लगती है और नाश्ता करने का मन करता है | सुबह सुबह नाश्ता करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है |


3 . रोजाना सुबह सुबह पानी पीने से बॉडी की स्किन पर निखार आने लगता है और बॉडी ग्लो करने लगती है | क्योंकि पानी पीने से पूरी बॉडी साफ़ हो जाती है |


4 . सुबह सुबह पानी पीने से आपका फेस  हमेशा तरोताजा दिखाई देगा | आपको देखकर कोई भी आपकी सही उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता | आप हमेशा जवान दिखाई देंगे |

5 . सुबह सुबह उठकर पानी पीने से शरीर की सम्पूर्ण गंदगी बाहर निकल जाती है | बहुत सारा पानी पीकर पेशाब करने से शरीर की गंदगी पेशाब के माध्यम से बाहर चली जाती है इसलिए रोजाना सुबह सुबह पानी पीना चाहिए | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर