Category Archives:  LifeStyle

नए साल में अपनी जिंदगी से निकाल फेंक दे ये 5 चीजे, हो जाएगी हर इच्छा पूरी.....

Dec 26 2019

Posted By:  Sunny

2020 की शुरुआत होने में कुछ ही समय शेष है, सभी लोगो को आने वाले नए साल का बेसब्री से इंतजार है | सभी लोगो की यही चाहत है कि उनका आने वाला साल बेहतरीन हो | ऐसे में अगर आप भी यही चाहते है, तो आपको भी इसके लिए थोड़ा योगदान होगा | जैसे आप सफलता चाहते है, तो मन लगाकर मेहनत करनी होगी | इसके अलावा कुछ चीजे है, जो आपको अपनी जिंदगी से निकाल फेकनी होगी | अगर आप ऐसा करने में कामयाब होंगे तो सफलता आपके कदम चूमती नजर आएगी |

आलस




आलस मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है, ये बात जानते सभी है, लेकिन कोई अमल में नहीं लाना चाहता | आलस करने वाला इंसान अपनी जिंदगी में कभी आगे नहीं बढ़ पता है, ये आने वाले समय में भी वहीँ होते है, जहाँ अभी है | अगर आप में भी यह आदत है तो आपको इसे तुरंत छोड़ देना चाहिए |

निराशा


निराशा आलस से भी भयानक है, जीवन में कभी भी छोटी छोटी बातो को लेकर निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि हार जीत जिंदगी का एक हिस्सा है | जो चलता रहता है, जिंदगी में मिली हार को कभी हार ना समझे बल्कि एक कोशिश समझे, जो आपको एक बार फिर से करनी है | जब तक आप सफल नहीं हो जाते  |

घमंड 


एक बात हमेशा याद रखे, जिंदगी में कभी भी घमंड ना करे | घमंड से अच्छे अच्छो का सर्वनाश हुआ है | इंसान में कॉन्फिडेंस होना चाहिए, ओवर कॉन्फिडेंस नहीं | इसीलिए हमेशा दुसरो से विनम्रता से पेश आये, दुसरो की इज्जत करे और दुसरो से हमेशा सीखने की कोशिश करे |

गुस्सा


गुस्सा ऐसी चीज है, जिसमे लिया गया हर निर्णय सही लगता है, लेकिन बाद में उसी की वजह से पछताना पड़ता है | गुस्से में इंसान अपना आपा खो देता है और कुछ ऐसा काम कर देता है, जिसकी भरपाई कई बार नामुमकिन हो जाती है | इसीलिए हमेशा अपने गुस्से पर काबू रखे, या जिंदगी से निकाल फेंके |



कमी


हर इंसान में कमी होती है, आपको इस बात को समझना चाहिए | अपने अंदर छिपी कमी को दूर करने को कोशिश करनी चाहिए और दुसरो की कमियों की वजह से कभी उनको नीचा नहीं दिखाना चाहिए | इन कमियों को नजरअंदाज करके जीवन में आगे बढ़ना चाहिए | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर