Category Archives:  LifeStyle

साल की आखिरी रात पूरी दुनिया में गुडलक के तौर पर खायी जाती है ये चीजे, आप भी इनसे करे साल की शुरुआत

Dec 31 2019

Posted By:  Sunny

एक लम्बे समय के बाद साल 2019 जो अलविदा कहने और नए साल 2020 का स्वागत करने का वक़्त आ गया है | ऐसे में हमारे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोग नए साल का स्वागत करने के लिए बेताब है | इस मौके पर मौके पर लोग नए साल की शुरुआत अलग अलग तरीको से करते है | आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे परम्परागत तौर पर दुनियाभर में लोग गुडलक के तौर पर खाते है, ये चीजे 31 दिसंबर की रात में खाई में जाती है, ताकि पुरे साल गुडलुक बना रहे | 

दाल


साल की अंतिम रात में दाल और हरी सब्जिया खायी जाती है | इनका गोल आकार सिक्को की तरह लगता है, जिस कारण इन्हे आर्थिक सम्पन्नता से जोड़ा जाता है | अमेरिका के कुछ हिस्सों में इस रात को होपीन जॉन डिश बनाई जाती है, जो कि दाल से ही बनती है |



केक और सिक्के वाला ब्रेड


ग्रीस में नए साल के मौके पर गोल आकार की ब्रेड खायी जाती है और उनमे सिक्के भी रखे जाते है, जिस किसी के भी हिस्से में सिक्के वाली ब्रेड आती है, उसे बहुत लकी माना जाता है | इस मौके पर लोग आर्थिक सम्पन्नता के लिए केक भी काटते है |

फिश


यूरोपीय देशो में नए साल पर 12 बजते ही फिश खायी जाती है, इसे आर्थिक सुख समृद्धि से जोड़ा जाता है, क्योंकि ये एक समय में कई अंडे देती है |

अंगूर


कुछ यूरोपीय  देशो में नए साल पर 12 अंगूर भी खाते है, ताकि साल के 12 महीनो तक किस्मत का साथ बना रहे  |

नूडल्स


नूडल्स को लम्बी उम्र का प्रतीक माना जाता है | चीन और जापान में नव वर्ष के मौके पर नूडल्स खाये जाते है और वो भी बिना तोड़े |

पोर्क


क्यूबा में नए साल पर पोर्क खाना समृद्धि और सुख का प्रतीक माना जाता है | लोग यहाँ सूअर के आकार की कूकीज भी बनाते है |



नारंगी


पीले और नारंगी रंग को आर्थिक सम्पन्नता से जोड़ा जाता है  | चीन में नए साल के मौके पर नारंगी खायी जाती है |

अनार


ग्रीक परम्परा के अनुसार अनार खाया जाता है, ऐसा कहते है कि जितने अधिक बीज होंगे, उतना अच्छा सौभाग्य होगा |

दही


दही को शुभता का प्रतीक माना जाता है | खासतौर पर भारत में शुभ काम की शुरुआत और नए साल के मौके पर दही खाया जाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर