Category Archives:  News

पूरी दुनिया में अपने इन अजीब कानूनों के लिए बदनाम है उत्तरी कोरिया, जानिए

Jan 09 2020

Posted By:  Sunny

उत्तरी कोरिया वो देश जो हमेश अपने कारनामो की वजह से चर्चा में बना रहता है | अक्सर उत्तरी कोरिया अपने परमाणु बम के परीक्षण और अमेरिका के साथ चलते मतभेद के चलते सुर्ख़ियों में रहता है | उत्तर कोरिया में कई ऐसे कानून है, जो दूसरे देशो के लोगो को हैरत में डालते रहते है | इस देश में इतने अजीबोगरीब कानून है कि इनकी आलोचना पुरे विश्व भर में होती रहती है | आज हम आपको उत्तरी कोरिया के ऐसे ही विवादित कानूनों के बारे में बताने जा रहे है |

  • आपको जानकर हैरानी होगी कि एक ओर जहाँ पूरी दुनिया साल 2020 का जश्न मन रही है वहीँ उत्तरी कोरिया में साल 109 मनाया जा रहा है | दरअसल उत्तरी कोरिया का संस्थापक किम II सुंग थे, उनका जन्म 1912 में हुआ था | तभी उनके जन्म के वर्ष से उत्तरी कोरिया में नए साल की गणना की जाती है |
  • उत्तरी कोरिया में कोई भी आम आदमी कार नहीं खरीद सकता है | वहां सिर्फ सैन्य अधिकारी और सरकारी अफसरों को कार खरीदने की इजाजत है |
  • उत्तरी कोरिया में गरीबो की तस्वीर खींचना क़ानूनी अपराध है, उनका मानना है कि ऐसा करने से देश की छवि खराब होती है |


  • उत्तरी कोरिया में अपनी इच्छा के अनुसार हेयर स्टाइल नहीं रख सकते है, वहां जो पहले से निर्धारित स्टाइल है सिर्फ उन्ही में से एक को चुनना पड़ता है |
  • उत्तरी कोरिया में नीले रंग की जींस पहनने पर रोक है, क्योंकि ये जीन्स को US का प्रतीक मानते है | हालाँकि पर्यटक पहन सकते है, लेकिन किम जोंग II के मेमोरियल में जाने से पहले दूसरे रंग के कपड़े पहनने पड़ते है |
  • उत्तरी कोरिया में नागरिको के लिए सिर्फ 3 टीवी चैनल है और उन पर आने वाले कार्यक्रमों पर भी सरकार का पूरा कण्ट्रोल है |
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि उ. कोरिया में हर साल चुनाव होते है, लेकिन चुनने के लिए एक ही उम्मीदवार होता है |
  • उ. कोरिया में अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार का अपराध का दोषी पाया जाता है, तो उसकी 3 पीढ़ियों जो सजा दी जाती है, जिसमे उसका पिता, पुत्र, माता और पत्नी भी शामिल है | 
  • उ. कोरिया में कंप्यूटर खरीदने के लिए आपको सरकार की इजाजत लेनी होती है और वहां इंटरनेट पर पर सिर्फ 28 वेबसाइटस  ही उपलब्ध है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर