Category Archives:  Entertainment

पहली बार सामने आयी ऋतिक की ये दर्दभरी तस्वीरें, तस्वीरें देखकर रो पड़ेंगे उनके फैंस

Jan 12 2020

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड में ग्रीक गॉड के नाम से पहचाने जाने वाले ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सुपरस्टार है | उनकी पेर्सनॅलिटी हमेशा से ही एक हैंडसम हंक और डांसर की रही है | ऋतिक ने अपने करियर और अपनी जिंदगी में कई उतार चढाव देखे है, आज वे जो भी है, अपनी मेहनत से है, उनकी हर फिल्म में उनकी मेहनत साफ़ नजर आती है | 




ऋतिक ने अपनी पर्सनल जिंदगी में अपनी सेहत से जुडी कई समस्यों का सामना किया है | बचपन में उन्हें बोलने में तकलीफ हुआ करती थी, वे बहुत ज्यादा हकलाते थे | इसके अलावा उन्हें गले के दर्द से जुडी भी समस्या लम्बे समय के लिए रही | हाल ही में ऋतिक ने 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाया था | इस मौके पर उनकी माँ ने उनकी कुछ तस्वीरे शेयर की थी |


ऋतिक के 46वें जन्मदिन पर उनकी माँ ने ऋतिक की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो कि उनकी ब्रेन सर्जरी के समय की है | इन तस्वीरो में ऋतिक हॉस्पिटल में डॉक्टर्स के साथ दिखाई दे रहे है | तस्वीरो को शेयर करते हुए लिखा कि वे ये अनदेखी तस्वीरें बेहद ही भारी मन से शेयर कर रही है | उन्होंने लिखा कि जब ऋतिक को सर्जरी के लिए ले जाया जा रहा था, तब वे बार बार बेहोश हो रही थी, वो स्थिति उनके लिए असहनीय थी |


उन्होंने आगे लिखा कि ऋतिक को जब डॉक्टर ले जा रहे थे, तब वह डॉक्टर्स के हाथो में बेबस लग रहा था, उसकी आँखे वैसी ही लग रही थी, जैसी बचपन में थी |




आपकी जानकारी के लिए बता दे 2013 में ऋतिक को ब्रेन सर्जरी से गुजरना पड़ा था | जब वह फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग कर रहे थे, उस दौरान उनके सर में चोट लग गयी थी | जिस पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया, लेकिन कुछ समय बाद उनको सर दर्द की शिकायत रहने लगी और अगले कुछ दिनों में उनका दाहिना हाथ भी सुन्न होने लगा था | इसके बाद जब उन्होंने सीटी स्कैन करवाया तब जाँच पता चला कि उस चोट की वजह से उनके दिमाग के एक हिस्से में खून का थक्का जम गया है |

आज ऋतिक एकदम ठीक है, वे सिर्फ फ़िल्मी दुनिया में ही नहीं असल जिंदगी में भी सुपरहीरो है | ऋतिक की आने वाली फिल्मो की बात करे तो, वो अभी कृष 4 की तैयारियों में व्यस्त है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर