Category Archives:  Entertainment

32 साल का यह शख्स ऐश्वर्या को अपनी माँ बता रहा है, ऐश्वर्या ने लंदन में दिया था जन्म, जानिए पूरा मामला

Jan 13 2020

Posted By:  Sunny

अनुराधा पौडवाल बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर है, उन्होंने बॉलीवुड के कई गानों में अपनी आवाज दी है | हाल ही में वे सुर्ख़ियों में आ गयी थी, दरअसल एक महिला ने कहीं से आकर दावा किया था कि वह उनकी बेटी है और उन्होंने अपने करियर को सँवारने के चलते उसे किसी और को सौंप दिया था और अब वह अनुराधा से 50 करोड़ का मुआवजा मांग रही है | अब ऐसा ही कुछ ऐश्वर्या राय के साथ भी हो रहा है | 


दरअसल एक शख्स सामने आया है, जो अपने आप को ऐश्वर्या का बेटा बता रहा है, वह अपना नाम संगीत कुमार बता रहा है, उसका कहना है कि वह ऐश्वर्या राय का बेटा है और उसका जन्म लंदन में हुआ था | ऐश्वर्या ने उसे IVF तकनीक से जन्म दिया था |


संगीत कुमार ने बताया कि वह 32 साल का है, और उसका जन्म 1988 में हुआ था | मिली जानकारी के अनुसार वह मंगलौर का रहने वाला है, उसकी परवरिश विशाखापट्टनम में हुयी है | उसका कहना है कि ऐश्वर्या के माँ बाप ने उसके जन्म के 2 सालो तक उसकी देखभाल भी की थी |



अपनी कहानी को आगे बढ़ाते हुए शख्स ने कहा कि उसके रिश्तेदारों ने उसके जन्म से जुड़े कागजात जला दिए जिस कारण अभी वह साबित नहीं कर सकता कि ऐश्वर्या उसकी माँ है, लेकिन वह जानता है कि वह सच कह रहा है |



हालाँकि उसकी बातो पर यकीन करना मुश्किल है, क्योंकि उसके जन्म की तारीख उसने 1988 बताई है, और इस लिहाज से उस समय ऐश्वर्या की उम्र करीब 15 साल के करीब रही होगी | अब इस उम्र में एक पढ़ी लिखी नाबालिग लड़की का माँ बनना नामुमकिन सा लगता है | विश्वास ना करने की दूसरी बड़ी वजह यह है कि इससे पहले भी कई लोग पब्लिसिटी के लिए सितारों का अपना माँ-बाप बता चुके है |


वैसे इस मामले में अभी तक ऐश्वर्या का कोई जवाब नहीं आया है | संगीत कुमार का कहना है कि वह एक बार ऐश्वर्या से मिलना चाहता है, और चाहता है कि ऐश्वर्या उसे अपने साथ मुंबई में रखे | फ़िलहाल के लिए उसे बस ऐश्वर्या से कॉन्टैक्ट करना है, वह ऐश्वर्या से बात करना चाहता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर