Category Archives:  LifeStyle

गरुड़ पुराण के अनुसार ये आदते जीवन में असफलता और दुःख का कारण बनती है, आज ही छोड़ दे ये आदते.....

Jan 15 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में अनेक पुराण और शास्त्र है, जो प्राचीन समय और देवी देवताओ से जुड़े इससे कहानियां, धर्म की बाते और पाप पुण्य का बखान करते है | ऐसे ही पुराणों में से एक पुराण है, गरुड़ पुराण | गरुड़ पुराण में कई चीजे बताई गयी है, जिसमे संसार की रचना की भी बात कही गयी है | इसके अलावा इसमें मनुष्य जीवन से जुडी कुछ ऐसी बाते बताई गयी है, जो अपने जीवन में जरूर उतारनी चाहिए | गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया गया है, जो मनुष्य के जीवन में उसके दुखो और असफलता का कारण बनती है | आइये जानते है आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |

घमंड


घमंड मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है | घमंड के चलते कई राजा महाराजा तबाह हो गए, अपनी सफलता, धन धान्य का घमंड करना और इसी के चलते दुसरो को नीचा दिखाना, लोगो को दूर कर देता है | आपकी इस आदत की वजह से कई बार अपने भी दूर होने लग जाते है | गरुड़ पुराण के अनुसार घमंडी व्यक्ति जो दुसरो को नीचे दिखाता है, वह पाप का भागी बनता है, और इनका घमंड ही इनके जीवन में दुखो का कारण बनता है |

दुसरो की सफलता से जलना


कुछ लोग होते है, जो अपने आस पास के लोगो की सफलता से जलते है | दुसरो की सफलता से इन्हे ईर्ष्या होती है और ये मन ही मन कुढ़ते रहते है | गरुड़ पुराण के अनुसार दुसरो की सफलता से ईर्ष्या करना, मानसिक तनाव को जन्म देता है | मानसिक तनाव से जीवन में अशांति और असंतोष उत्पन्न होने लगता है | इसीलिए व्यक्ति को कभी भी दुसरो की सफलता से नहीं जलना चाहिए |



पराये धन पर नजर रखना 


जीवन में कभी भी दुसरो के धन पर नजर नहीं डालनी चाहिए | दूसरे व्यक्ति के धन पर नजर डालना, या किसी से बेईमानी करके धन ऐंठना, धोखा देना गंभीर पाप का भागी बनाते है | ऐसे व्यक्ति का जीवन हमेशा के लिए दुखो से भर जाता है | इसीलिए हमेशा अपनी कमाई और अपनी कुशलता पर भरोसा करना चाहिए |

बुराई करना


कई लोगो की दुसरो की बुराई करने, पीठ पीछे बाते कहने की आदत होती है | उनकी ये आदत अक्सर उनके करीबियों को उनसे दूर कर देती है | दुसरो के बारे में गलत अफवाह फैलाना बुराई करना पाप का भागी बनता है, साथ ही समाज में एक नकारात्मक इज्जत बनाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर