Category Archives:  Entertainment

जालसाजी के आरोपों में फंसा 'आशिकी 2' का एक्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jan 16 2020

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड एक्टर शाद रंधावा सुर्ख़ियों में आ गए है | जानकारी के लिए बता दे शायद रंधावा का बॉलीवुड से गहरा नाता है | वो विन्दु दारा सिंह के कजन और रेसलर दारा सिंह के भतीजे है | इन्होने कई फिल्मो में किया है, जिनमे आशिकी 2 भी शामिल है, इस फिल्म में उन्होंने आदित्य रॉय कपूर के दोस्त का किरदार निभाया था |


हाल ही में शाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है, उनके ऊपर जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है | उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने रेस्टोरेंट Beyroute के लिए विदेशी शराब का लाइसेंस पाने के लिए जाली दस्तावेजों का उपयोग किया है | उनके खिलाफ यह शिकायत दो लोगो ने मुंबई के MRA मार्ग थाने में दर्ज कराई गयी है |



पुलिस अभी मामले की तहकीकात कर रही है, जिसमे सामने आया है कि उन्होंने लाइसेंस पाने के लिए NOC के लिए जाली दस्तावेज का सहारा लिया है |


शाद के करियर की बात करे तो उन्होंने 2006 में बॉलीवुड में वो लम्हे फिल्म से डेब्यू किया था | उन्होंने आवारापन, आशिकी 2, एक विलन, रोक और सांड की आँख जैसी फिल्मो में काम किया है | इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल में भी काम किया है | वह पेशे से एक्टर के साथ साथ होटेलियर भी है |

जानकारी के लिए बता दे वे बॉलीवुड एक्टर और प्रोफेशनल रेसलर रंधावा के बेटे है | बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका अस्करी उनकी माँ है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर