Category Archives:  Entertainment

ये है बॉलीवुड के खतरनाक विलेन्स की पत्नियाँ, बला की खूबसूरत है इस विलन की पत्नी

Jan 17 2020

Posted By:  Sunny

एक समय था जब बॉलीवुड में हीरो से ज्यादा विलन का बोलबाला था | कई बार तो फिल्मे विलन की वजह से हिट हो जाया करती थी | बॉलीवुड में पहले विलन के रोल के लिए कुछ एक्टर फिक्स थे, जो हमेशा विलन का किरदार ही निभाते थे | आपको जानकर हैरानी होगी कि कई लोग तो इन एक्टर्स को असल जिंदगी में भी वैसा ही समझते थे, जैसा वे फिल्मो में रोल करते थे | वैसे इन विलेन्स के बारे में तो अक्सर कुछ ना कुछ छपता रहता है, लेकिन आज हम आपको पत्नियों के बारे में बताने जा रहे है, क्योंकि इनकी पत्नी कैमरे से दूर रहना ही पसंद करती है |

गुलशन ग्रोवर




गुलशन ग्रोवर बॉलीवुड में बैड मैन के नाम से जाने जाते है | वो बॉलीवुड के पहले एक्टर है जिन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई | उन्होंने कई इंटेरनेशनल फिल्मो के साथ देश की अलग अलग क्षेत्रीय फिल्मो में भी काम किया | उन्होंने दो शादिया की थी और दोनों ही टूट गयी | उनकी पहली पत्नी का नाम फिलोमिना था, य रिश्ता 4 साल ही चला इसके बाद उन्होंने कशिश से शादी की उनका ये रिश्ता भी 1 साल ही चल पाया |

डैनी डेन्जोंगपा


डैनी असम के बड़े घराने से ताल्लुक रखते है | इन्हे आज भी बॉलीवुड में विलन के किरदार के लिए जाना जाता है | ये अब भी फिल्मो में नजर आते रहते है | उन्होंने करीब 190 फिल्मो में काम किया है | उन्होंने 1990 में गवा से शादी की थी | 

शक्ति कपूर


एक्टर शक्ति कपूर अपने विलन और कॉमेडी किरदारों के लिए जाने जाते है | वह एक सफल अभिनेता है, उनकी फिल्मो के कई डायलॉग तो ऐसे है, जो आज भी लोगो के बीच फेमस है | शक्ति कपूर ने 1982 में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिवांगी कोल्हापुरी से शादी की थी |



प्रकाश राज


प्रकाश राज साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम है | आज बॉलीवुड में भी उनकी तगड़ी पहचान बन चुकी है | उन्होंने 2 शादिया की थी, उनकी पहली शादी 1994 में एक्ट्रेस ललिता कुमारी से हुयी थी, ये रिश्ता 2009 में टूट गया | इसके बाद 2010 में उन्होंने कोरिओग्राफर पोनी से शादी कर ली |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर