Category Archives:  Spiritual

शरीर के प्रत्येक अंग के फड़कने का होता है अर्थ, बड़ी धनहानि को दर्शाता है इस अंग का फड़कना, जानिए

Jan 17 2020

Posted By:  Sunny

कई बार किन्ही कारणों में हमारे शरीर के अंग अचानक से फड़कने लगते है, अचानक से किसी अंग का फड़कना किसी ना किसी चीज का संकेत होता है | ज्योतिष की माने तो अंगो के फड़कने को शकुन अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है | शरीर के प्रत्येक अंग के फड़कने का अलग इशारा होता है | आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है, तो आइये जानते है आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है | 


  • ज्योतिष के अनुसार शरीर के बांये भाग का अचानक से फड़कना होने वाले अशुभ का संकेत होता है, वहीँ शरीर के दांये भाग का फड़कना होने वाली शुभ घटना का संकेत देता है |
  • माथे पर अचानक से किसी प्रकार की हलचल महसूस होना आने वाली ख़ुशी का संकेत होता है | जब आपके माथे पर हलचल महसूस होने लगे तो समझ ले कुछ शुभ घटना घटित होने वाली है | महिलाओं के साथ ऐसा होना संपत्ति लाभ को दर्शाता है |

  • कान के पास हलचल होना होने वाले धनलाभ को दर्शाता है | कान के फड़कने को आर्थिक स्थिति में सुधार और धनलाभ से जोड़ा जाता है | इसके अलावा ये व्यापार में होने वाले संकेत को दर्शाता है |
  • आँखों का फड़कना भी शुभ व अशुभ से जुड़ा है | बायीं आँख का फड़कना होने वाली अशुभ घटना की ओर इशारा करता है | जबकि बायीं आँख का फड़कना शुभ व धनप्राप्ति को दर्शाता है |
  • हाथो में किसी तरह की हलचल का महसूस होना करियर और भविष्य में मिलने वाली सफलता को दर्शाता है |
  • होठों में हलचल होने वाले लड़ाई झगड़े को दर्शाता है |
  • ज्योतिष के अनुसार पैरो में हलचल होने का मतलब यात्रा से जोड़ा जाता है, ऐसा होने पर कहीं यात्रा पर जाने का संकेत मिलता है |
  • उँगलियों का फड़कना बड़ी धनहानि का संकेत होता है, ऐसा होने पर आपको बड़ी धनहानि उठानी पड़ सकती है |
  • किसी महिला की नाभि का फड़कना चोट पहुंचने का इशारा होता है, ऐसे में पहले ही सावधान हो जाये |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर