Category Archives:  Entertainment

अंडरवर्ल्ड की वजह से डूब गया इन 4 एक्ट्रेसेस का करियर, इस एक्ट्रेस को हुयी जेल, तो कोई बन गयी सन्यासिनी

Jan 18 2020

Posted By:  Sunny

 बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का गहरा नाता रहा है, इस पर अक्सर बहस होती रहती है | आज के समय में फिर भी बॉलीवुड के अंडरवर्ल्ड से जुड़ने की खबरे नहीं आती, लेकिन एक जमाना था, जब बॉलीवुड के साथ अंडरवर्ल्ड का नाम जुड़ा था | आज भी इंटरनेट पर ऐसी कई तस्वीरें देखने को मिल जाती है, जिनमे बॉलीवुड सितारे डॉन दाऊद के साथ पार्टी करते नजर आते है | बॉलीवुड में ऐसी भी एक्ट्रेसेस है, जो इन अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के प्यार में पड़ गयी और अपना करियर गँवा बैठी |

मोनिका बेदी




मोनिका बेदी को अबू सलेम से प्यार हो गया था, और ये प्यार उनके करियर के लिए नुकसानदेह साबित हुआ | जानकारी के लिए बता दे अबू सलेम दाऊद का राइट हैंड था | मोनिका को इसी के चलते फिल्मो में काम मिलना बंद हो गया, इसके बाद उन्होंने धीरे धीरे टीवी की दुनिया में जगह बनाई | मोनिका का कहना था की वह नहीं जानती थी की अबू सलेम अंडरवर्ल्ड का सदस्य है | 2002 में मोनिका बेदी को गिरफ्तार भी किया गया था |

मन्दाकिनी


एक्ट्रेस मन्दाकिनी का विवादों से गहरा नाता रहा है | उन्हें कई बार डॉन दाऊद के साथ देखा गया था, लेकिन मन्दाकिनी इसे नकारती रही | मन्दाकिनी अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस थी लेकिन दाऊद से नजदीकियों के चलते इनको काम मिलना कम हो गया | ऐसा भी कहा जाता है कि दाऊद की वजह से ही मन्दाकिनी को कई फिल्मे मिली थी | अब मन्दाकिनी अपने डॉक्टर पति के साथ जिंदगी बीता रही है |

ममता कुलकर्णी 


ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड में आते ही धूम मचा दी थी, वो अपने बोल्ड सीन्स के लिए जानी जाती थी | लेकिन अंडरवर्ल्ड से करीबी इनके लिए हानिकारक साबित हुयी | इनका नाम कई माफिया से जुड़ा, इसके बाद ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से इनकी नजदीकियां बढ़ने लगी और इन्होने उससे शादी भी कर ली | 2016 में केन्या एयरपोर्ट पर ममता और विक्की को ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था, बाद में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया | जानकारी के अनुसार अब वो सन्यासिनी बनने की राह पर है |



अनीता अयूब


अनीता अयूब पाकिस्तानी एक्ट्रेस थी, जिन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया था | 90 के दशक में अनीता की दाऊद से नजदीकियां बढ़ने लगी थी | उस समय प्रोड्यूसर जावेद  रियाज सिद्द्की ने अनीता को फिल्म में लेने से मना कर दिया था, तब दाऊद ने उन्हें मरवा दिया था | बताया जाता है कि दाऊद की बॉलीवुड से काफी नजदीकियां थी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर