ये दुनिया रहस्यों से भरी हुयी है, ऐसे कई रहस्य आज भी छिपे हुए है, जिनसे लोग अनजान है | आये दिनों कोई ना कोई ऐसी चीज या जानकारी सामने आती रहती है, जो रहस्यों से भरी होती है | ऐसी कई चीजे है, जिनके पीछे की वजह का विज्ञान भी पता नहीं लगा पाया है, जिस कारण वैज्ञानिक भी परेशान है, आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे है |
केन्या में स्थित तुर्काना झील जिसे रुडोल्फ झील के नाम से भी जाना जाता है | इस झील के पास बने आइसलैंड को नो रीटर्न आइलैंड कहा जाता है | इस आइलैंड पर आज कोई नहीं रहता है | बताया जाता है कि सालो पहले यहाँ लोग रहा करते थे, फिर एक दिन सब अचानक गायब हो गए, उनका आजतक कोई पता नहीं चला | ऐसा कहा जाता है कि यहाँ जो जाता है, फिर कभी वापस नहीं आता है |
पत्थर के ये गोल गेंदनुमा आकृतियां कोस्टा रीका में मौजूद है | 1930 के आस पास इन्हे सबसे पहले खोजा गया था, यहाँ मौजूद किसी किसी गोले का वजन 16 टन से भी ज्यादा है | यहाँ सबसे छोटी पत्थर की गेंद टेनिस की बॉल की आकार की है | ऐसी छोटी आकृति घने जंगलो में बनाना नामुमकिन है | ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि इसे कैसे बनाया गया और क्यों बनाया गया |
ली चुंग यूएन, इन्हे दुनिया का सबसे ज्यादा जीने वाला व्यक्ति कहा जाता है | ये करीब 256 साल तक जिन्दा थे | ये एक शिक्षक और औषधि के बड़े ज्ञाता थे | बताया जाता है कि ये 200 की उम्र में पढ़ाने जाया करते थे | जानकारी के अनुसार इनका जन्म 1677 या 1736 में हुआ था, ये साफ नहीं है, लेकिन इनकी मृत्यु 1933 में हुयी | इनकी उम्र और इसका राज आज भी राज ही बना हुआ है |
दुनियाभर में कई जगहों पर खेतो में ऐसी आकृतिया अलग अलग समय पर देखी गयी है | इन आकृतियों का रहस्य आज भी रहस्य बना हुआ है | कई लोग मानते है ये एलियन स्पेसशिप की वजह से बने है, तो कई लोग चक्रवात को इसका कारण मानते है, लेकिन इनका सच आज भी कोई पता नहीं लगा पाया है |