Category Archives:  Spiritual

इन राशियों के जातको को हमेशा भलाई के बदले मिलती है बुराई, हर बार खाते है धोखा

Jan 23 2020

Posted By:  Sunny

हम बचपन से सुनते आ रहे है कि हमेशा दुसरो की भलाई करनी चाहिए | दुसरो के भले के बारे में सोचना चाहिए, ऐसा करने से पुण्य मिलता है, भगवान प्रसन्न होते है | लेकिन कुछ लोगो की किस्मत कुछ ऐसी होती है कि वे दुसरो का कितना भी भला कर ले, उन्हें हमेशा बदले में धोखा ही मिलता है | सही मायनो में कहा जाये तो इनकी किस्मत ही खराब होती है, इन लोगो को दुसरो की भलाई का फल कभी नहीं मिलता, बल्कि हमेशा बुराई ही मिलती है |

मेष राशि


इस राशि के लोग दुसरो पर जल्दी भरोसा कर लेते है, जिसका खामियाजा इन्हे भुगतना पड़ता है | ये लोग सच्चे दिल से दुसरो की मदद करते है और बदले में इन्हे सिर्फ धोखा ही नसीब होता है | इनके अच्छेपन का बहुत से लोग फायदा उठाते है | जिस कारण एक मौके पर जाकर इस राशि के जातक आत्मविश्वास भी खोने लगते है |

कर्क राशि


इस राशि के लोग हमेशा उन्ही लोगो से मेलजोल बढ़ाते है, जो इनको धोखा देने वाले होते है, और इनके साथ पहले भी ऐसा कुछ कर चुके होते है | ये लोगो की खूब मदद करते है, लेकिन दूसरे की अहमियत समझने में नाकाम रहते है | कई लोग इनसे मदद लेकर इनसे ऐसी दूरी बनाते है की दूसरी बार अगर ये सामने दिख जाए तो मुहं फेर लेते है |



सिंह राशि 


इस राशि के लोगो में गजब का आत्मबल होता है | इन्हे अगर कोई धोखा भी दे देता है, तो ये निराश नहीं होते है | ये बस मुस्कुरा कर आगे बढ़ जाते है | ये लोग किसी की मदद करते भी है, तो बदले में किसी चीज की उम्मीद नहीं करते है | लेकिन अफ़सोस की बात यह है कि लोग इनकी इसी अच्छाई का फायदा उठाते है |

मकर राशि 


इन लोगो को भी अपनी जिंदगी में खूब धोखे मिलते है | लेकिन एक समय के बाद ये अपने आप इस कदर बना लेते है कि इनको इन सभी चीजों का फर्क नहीं पड़ता है | इन्हे अपनी जिन्दगी मे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि सामने वाला इनके साथ कैसा व्यवहार करता है | देखा जाये तो इनका व्यवहार कुछ कुछ सिंह राशि के जातको के जैसा होता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर