Category Archives:  Spiritual

अपने जीवन के दुखो और परेशानियों से छुटकारा पाना है तो एक बार जरूर करे शनिदेव के ये 3 उपाय

Jan 24 2020

Posted By:  Sunny

जीवन में सुख दुःख का आना जाना लगा रहता है, हमेशा से कहा जाता रहा है कि सुख और दुःख जिंदगी के जरुरी अंग है | अगर किसी की जिंदगी में सुख ही सुख होगा तो उसे दुःख के बारे में पता नहीं चलेगा और जब दुःख आएगा तब वह क्या करेगा | इसीलिए जीवन में दुःख को आने वाले सुख का संकेत भी कहा जाता है | लेकिन कुछ लोगो के साथ बहुत बुरा होता है, उनकी जिंदगी में हमेशा दुःख ही दुःख होता है | जिस कारण उनके जीवन में तनाव और निराशा भर जाती है | ऐसे में अगर आप भी अपने जीवन में ऐसी स्थिति से गुजर रहे है, तो हम आपके लिए शनिदेव के कुछ उपाय लाये है | जो आपके जीवन से दुर्भाग्य को दूर करने में मदद कर सकते है |

पहला उपाय


शनिवार के दिन आप यह उपाय करे | इसके लिए आप शनिदेव के सामने सरसो या तिल के तेल का दीपक जलाये और इस दीपक में तिल के कुछ दाने भी डाल दे | इसके बाद हाथ जोड़कर बताये गए मंत्र का जाप करे | ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: आप इस मंत्र का जाप 7 बार करे और फिर उच्चारण की समाप्ति पर अपनी समस्या शनि देव के सामने व्यक्त करे | 7 शनिवार तक यह उपाय करने पर आपकी समस्या शीघ्र ही सुलझ जाएगी |



दूसरा उपाय


यदि आप अपने जीवन में दुश्मनो से घिरे हुए है, लोग आपके विरोधी है, तो आप यह उपाय करना चाहिए | इसके लिए आप काले घोड़े की नाल ले, शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करते समय एक काले कपडे पर यह नाल रखे | पूजा के बाद शनिदेव से अपनी मनोकामना व्यक्त करे | फिर उस नाल को तिल के तेल में डुबोये और बाहर निकले | इसके बाद अपने घर के मुख्य द्वार पर उसे लटका दे | इससे आपके घर में कोई भी नकारात्मक शक्ति प्रवेश नहीं कर पाएगी और आपके दुश्मन भी आपसे दूर रहेंगे |

तीसरा उपाय


यदि आप जीवन में दुर्भाग्य से जूझ रहे है और आने वाली मुसीबतो से जूझ रहे है, तो आपको ये उपाय करना चाहिए | आप एक नारियल ले और उस पर काला धागा लपेट ले | इसके बाद शनि देव के सामने पूजा की मुद्रा में बैठ जाए और बताये गए मंत्र का जाप करे | ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:। इस मंत्र का जाप आपको 51 बार करना है | इसके बाद आप उस धागे तो नारियल खोलकर अपने हाथ में बाँध ले और नारियल को घर के सदस्यों में प्रसाद के रूप में बाँट दे | ये धागा आपको दुर्भाग्य से बचाने में मदद करेगा, इस उपाय को आप 3 - 4 माह में एक बार कर सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर