Category Archives:  Entertainment

इन बॉलीवुड सितारों को कभी नहीं करना पड़ा स्ट्रगल, अमीर और शाही खानदान से है इनका नाता

Jan 24 2020

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे है, जिन्होंने कामयाबी पाने के लिए तगड़ा स्ट्रगल किया है, इनमे शाहरुख़ खान, नवाजुद्दीन सिद्द्की, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव और भी कई सितारे शामिल है | इन सितारों ने अपनी मेहनत से जो मुकाम हासिल किया है, वो आसान नहीं है | वहीँ बॉलीवुड में कुछ लोग ऐसे भी है, जिन्हे बॉलीवुड में कोई ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा | ऐसे कई सितारे है, जो अमीर खानदान से ताल्लुक रखते है और कुछ तो शाही खानदान से भी जुड़े है | आज हम आपको इन्ही सितारों से मिलवाने जा रहे है |

रणवीर सिंह




रणवीर सिंह बॉलीवुड में अपने अलहदा स्टाइल, फैशन सेंस और शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है | भले ही कुछ लोगो का मानना है कि रणवीर सिंह स्ट्रगल करके इस मुकाम पर पहुंचे है, तो उनके लिए बता दे | रणवीर सिंह किसी गरीब परिवार से ताल्लुक नहीं रखते | रणवीर सिंह अमीर खानदान है, उनके पिता जगजीत सिंह भवनानी देश के बड़े जाने माने बिजनेसमैन है |

सैफ अली खान


एक्टर सैफ अली खान को बॉलीवुड का नवाब कहा जाता है | ये यूँ ही नहीं कहा जाता बल्कि वे असल में नवाब है | सैफ अली खान देश के बड़े खानदान पटौदी से ताल्लुक रखते है | इनके पिता मसूर अली खान पटौदी थे | सैफ के पिता के निधन के बाद नवाब का खिताब सैफ को मिला |

भाग्यश्री


सलमान की फिल्म मैंने प्यार से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री भी शाही खानदान से है | वे महाराष्ट्र के सांगली राजपरिवार से है | उनके पिता विजय सिंघराव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा है |

रिया सेन और राइमा सेन


रिया सेन और राइमा सेन अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है, लेकिन बॉलीवुड में सिक्का जमाने में ये नाकामयाब हुयी | इनका त्रिपुरा के शाही खानदान से गहरा नाता है | इनकी दादी इला देवी कोच बिहार की राजकुमारी थी और जयपुर की महारानी गायत्री देवी की बहन थी |



किरण राव


बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोडूसर किरण राव जो कि आमिर खान की पत्नी है | ये तेलंगाना की रॉयल फॅमिली से है | उनके दादा J. रामेश्वर राव वानापर्थी के राजा थे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर