Category Archives:  Spiritual

राशिफल 26 जनवरी 2020: इन 05 राशियों को होने वाला है आर्थिक लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल....

Jan 25 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके कुछ काम अटक सकते है, हालाँकि किसी जरुरी काम में भागदौड़ करने पर उसके पुरे होने की सम्भावना है | घर में माहौल अच्छा रहेगा | घर की बुजुर्ग मांगलिक कार्यक्रम के कराने की इच्छा जाहिर कर सकते है | ऑफिस में आपके उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप प्रसन्न रहेंगे | बिज़नेस में आपको नए फायदे मिलने वाले है | इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन करियर में प्रभावी रहेगा | आज लोग आपके व्यवहार से प्रभावित होकर आपसे जुड़ेंगे | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तो में मजबूती आएगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आपका दिन अच्छा रहेगा | परिवार के साथ आप पिकनिक पर जा सकते है | छात्रों को शिक्षकों की मदद मिलने वाली है | आज आर्थिक लिहाज से आपका दिन शुभ है | आप किसी बड़ी डील का हिस्सा बनने वाले है | किसी अनजान की मदद करके आप अच्छा महसूस करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज दिन शुभ है | आज आपको दोस्त से कोई काम की सलाह मिलने वाली है, आपको गौर करने की जरूरत है | आज ऑफिस में काम करते समय आप आलस महसूस कर सकते है | फैशन डिजाइनिंग से जुड़े जातको को नया काम मिलने वाला है | लव बर्ड्स के लिए दिन शुभ है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | जिस भी काम में आप हाथ डालेंगे वह समय पर पूरा हो जायेगा | आप माता पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते है | आज धन के लेनदेन में सावधानी बरते  | दाम्पत्य जीवन में आपको आपसी सलाह मशवरे से आगे बढ़ना चाहिए |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा | आप योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे तो व्यवसाय में सफलता जरूर मिलेगी | कुछ लोग आपसे जुड़ने वाले है, आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा | आज आपको जंक फ़ूड से दूरी बना कर रखनी चाहिए |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप कारोबार की वजह से यात्रा पर जा सकते है, ये यात्रा आपको लाभ पहुंचाने वाली है | घर की मरम्मत करवाने के बारे में विचार कर सकते है | जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने के लिए आप गिफ्ट ले सकते है | अचानक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन दोस्तों के साथ बीत सकता है | आप फिल्म देखने जा सकते है | परिवार में किसी सदस्य से बहस हो सकती है, आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए | ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से कोई दूसरा काम भूल सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपके कुछ जरुरी काम निपटने वाले है, जिससे आप रहत की सांस ले पाएंगे | आर्थिक स्थिति में उधार दिए पैसे वापस मिलने से सुधार होने वाला है | कपडे के व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है  | घर में मेहमान आ सकते है, इससे घर में रौनक रहेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है | आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से होने वाली है, जो आपको आमदनी के नए स्त्रोत देने वाला हैं | कहीं धन निवेश करने के बारे में सोच रहे है, तो आज का दिन शुभ है | ऑफिस में सहकर्मी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
व्यवसाय में शुभ बदलाव आने से आप प्रसन्न रहेंगे | किसी सामाजिक काम की वजह से समाज में आपकी पहचान बनने वाली है | आपको परिवार की कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है | किसी समारोह में जीवनसाथी के साथ शामिल हो सकते है, वहां किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात होने वाली है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपके हाथ कोई फायदे की डील लगने वाली है | किसी मामले में मित्र से बहस हो सकती है, आपको धैर्य का परिचय देना चाहिए | आप अपनी ऊर्जा किसी धार्मिक काम में लगा सकते है | ऑफिस में किसी काम में आपको सीनियर की मदद लेनी पड़ सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर