Category Archives:  LifeStyle

चाणक्य नीति: एक व्यक्ति को कभी ऐसे स्थान पर नहीं रहना चाहिए, जहाँ ये चीजे मौजूद ना हो....

Feb 05 2020

Posted By:  Sunny

दुनिया के सबसे महान कूटनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञ कौटिल्य जिन्हे आचार्य चाणक्य के नाम से भी जाना जाता है | उन्होंने अपने जीवन के सम्पूर्ण ज्ञान और अनुभव को एक ग्रन्थ का रूप दिया और इसका नाम चाणक्य नीति रखा | चाणक्य नीति में मनुष्य जीवन से जुडी कई बातो का जिक्र किया गया है | इसमें मनुष्य को मेहनत करने, समाज में उसकी पहचान बनाने से लेकर उसकी सफलता के शीर्ष पर पहुंचने का जिक्र किया गया है | 




चाणक्य नीति में लिखी बाते इतनी प्रभावशाली है कि यदि कोई व्यक्ति इनको अपने जीवन में समाहित कर ले तो वह एक सुखी और सफल जी सकता है | आज हम आपको चाणक्य नीति से जुडी ही कुछ बाते बताने जा रहे है, जिनमे आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी जगहों का वर्णन किया है | जहाँ एक समझदार व्यक्ति को कभी नहीं रुकना चाहिए, तो आइये जानते है वे कौनसे स्थान है |

आजीविका 


चाणक्य के अनुसार एक व्यक्ति को ऐसे स्थान पर कभी नहीं रुकना चाहिए, जहाँ आजीविका और व्यापार के लिए कोई साधन ना हो | बिना आजीविका के कोई भी व्यक्ति उचित प्रकार से जीवन यापन नहीं कर सकता है और ना ही अपने परिवार का पालन कर सकता है | ऐसे स्थान से चले जाना ही बेहतर है |

कानून


चाणक्य ने बताया था कि ऐसे स्थान पर कभी नहीं रहना चाहिए जहाँ आपको अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भय हो | ऐसा स्थान जहाँ लोगो में कानून के प्रति किसी प्रकार का भय ना हो, ऐसे स्थान पर कभी नहीं रहना चाहिए | ऐसे स्थान पर रहना स्वयं की और परिवार की जान को खतरे में डालने जैसा है |

लोक लाज 


चाणक्य नीति के अनुसार एक व्यक्ति को कभी ऐसे स्थान पर नहीं रहना चाहिए जहाँ के लोगो में लोक लाज ना हो, किसी प्रकार की मर्यादा ना हो | ऐसे स्थान पर रहने से कभी भी सम्मान की प्राप्ति नहीं होती है | ऐसा स्थान जहाँ लोगो में भगवान के प्रति आस्था और समाज में आदर और मर्यादा का भाव होता है, वहीँ संस्कार उत्पन्न होते है |

परोपकार


जिस स्थान पर रहने वाले लोगो में परोपकार और त्याग की भावना ना हो, वहां कभी नहीं रहना चाहिए, क्योंकि जिन लोगो में ऐसी कोई भावना नहीं होगी | वे समय आने पर आपकी कभी मदद नहीं करेंगे, बल्कि आपसे नाता तोड़ लेंगे | इसीलिए हमेशा ऐसे स्थान पर ही रहना चाहिए, जहाँ लोग परोपकारी और सभ्य हो |



त्याग


चाणक्य के अनुसार ऐसे स्थान पर नहीं रहना चाहिए, जहाँ के लोगो में त्याग व दान की भावना ना हो | दान करना पुण्य प्रदान करता है, इससे आत्मा पवित्र होती है | ऐसे में जिन लोगो में दान की भावना नहीं होती वे कभी दुसरो की सहायता नहीं करते | इसीलिए ऐसे स्थान पर कभी नहीं रहना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर