Category Archives:  News

शादीशुदा लोगो को अफेयर चलाने के लिए खूब भा रहा है ये ऍप, बढ़ रहे है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

Feb 06 2020

Posted By:  Sunny

इन दिनों ग्लीडन डेटिंग ऍप सुर्ख़ियों में बना हुआ है | इस ऍप का इस्तेमाल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए किया जाता है | हाल ही में ग्लीडन ने भारत में एक सर्वे किया था, जिसमे ये सामने आया कि 8 लाख से भी ज्यादा भारतीयों ने इस ऍप पर रजिस्ट्रेशन कराया है | इसकी ख़ास बात यह है कि इसमें सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाये भी बहुत ज्यादा है | 


कराये गए सर्वे में सामने आया कि इस ऍप पर रजिस्ट्रेशन करने वाले लोगो में सबसे ज्यादा बैंगलुरु से है, जबकि देश के अन्य क्षेत्रो जैसे पुणे, हैदराबाद, गुरुग्राम, अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ, नोएडा, सूरत और भी कई क्षेत्रो के लोगो की संख्या सबसे ज्यादा है |


अपनी शादीशुदा जिंदगी से नाखुश लोग इस ऍप को एक उम्मीद की तरह देख रहे है, नए प्यार की तलाश में लोग इसका खूब इस्तेमाल कर रहे है | विवाहेतर संबंध बनाने के लिए अफेयर तलाश करने वाले लोगो के लिए फ्रांस के इस ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफार्म ने रास्ते खोल दिए है | इस ऍप की ग्रोथ रेट पर नजर डाले तो इसकी ग्रोथ रेट 597% है | इस बात से आप अंदाजा लगा सकते है कि दुनियाभर में लाखो लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी से इतर प्यार खोज रहे है |




विवाहेतर संबंधो पर आधारित इस ऍप को 2009 में लांच किया गया था और ये भारत में 2017 में आया | इस कंपनी की मैनेजर सोलन का कहना है कि उन्होंने भारत में इस ऍप की कोई एडवरटाइजिंग नहीं की है फिर भी भारत से लोग इसका सब्सक्रिप्शन ले रहे है | वहीँ एक रिपोर्ट के अनुसार इस ऍप के भारतीय यूजर में 25% महिलाये जो अब बढ़कर 35% हो गयी है | इससे एक बात साफ़ है कि हर रोज महिलाये इस ऍप से बड़ी संख्या में जुड़ रही है |


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस ऍप से 34 से 49 साल के आयु वर्ग के लोग बहुत ज्यादा है | भारत में इस ऍप से वकील, बड़े अधिकारी और डॉक्टर्स जैसे पेशेवर लोग बड़ी मात्रा में जुड़े हुए है |

इस ऍप की बात करे तो ये महिलाओं के लिए पूरी तरह से फ्री है, जबकि पुरुषो को इसके लिए कुछ राशि का भुगतान करना पड़ता है | ग्लीडन इसके यूजर की पहचान छिपाने का पूरा दावा करता है | इसके रजिस्ट्रेशन के लिए यूजर को अपनी वैवाहिक स्थिति, बच्चो की संख्या, शिक्षा, फिगर, व्यवसाय बालो का रंग आदि कई प्रकार की जानकारी देने पड़ती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर