दुनिया घूमना कौन नहीं चाहता, हर कोई अपनी जिंदगी में कम से कम से दुनिया की कुछ चुनिंदा जगहों पर जाना चाहता है | अब आज के समय में तो कई लोग अपनी नौकरी पेशा छोड़कर ट्रेवल ब्लॉगिंग करने लगे है और इसी बहाने वो अपना सपना भी पूरा कर रहे है | वैसे घूमने के लिए ये दुनिया बहुत बड़ी है और इसमें बहुत से देश है | अब ये तो जाहिर सी बात है कि इतने सारे देश है तो इन देशो के कानून भी अलग अलग होंगे | ऐसे में अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो एक बार ये जानकारी जरूर जान ले | क्योंकि किस देश में आपकी कौनसी आदत या हरकत गैरकानूनी साबित हो जाये कहा नहीं जा सकता | इसीलिए आज हम आपको कुछ देशो के अजीब कानूनों के बारे में बताने जा रहे है |
जब भी आपके घर में कभी बल्ब खराब हुआ होगा तो अपने खुद ही उसे बदलकर सही बल्ब लगा दिया होगा, जाहिर है आपने इस काम के लिए इलेक्ट्रीशियन की मदद नहीं ली होगी | लेकिन ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में ऐसा नहीं है, यहाँ अगर आपके घर में कोई बल्ब खराब होता है तो आपको प्रोफेशनल इलेक्ट्रीशियन की मदद से ही इसे बदलवाना होगा, जिसके पास लाइसेंस हो | इस कानून को ना मानने पर 10 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (500 रूपये ) का जुर्माना देना होगा |
फ्लोरिडा में शाम के 6:00 बजे के बाद गैस छोड़ना (Fart) गैरकानूनी है | 6 बजे के बाद आप सार्वजनिक जगहों पर गैस नहीं छोड़ सकते, ऐसा करना बदतमीजी में गिना जाता है |
जर्मनी के कानून के मुताबिक आपकी गाड़ी में कभी पेट्रोल खत्म नहीं होना चाहिए | पेट्रोल खत्म होने पर गाडी को खींचते हुए साथ में पैदल चलना गैरकानूनी है | कानून के मुताबिक ऐसा करने से अन्य ड्राइवर्स का ध्यान भटकता है और एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है | इस कानून की अवहेलना का जुर्माना 65 यूरो यानी 6000 हजार रूपये है |
सूमो रेसलिंग जापान की देन है, लेकिन आपको हैरानी होगी कि जापान में मोटा होना गैरकानूनी है, 2009 से ही यहाँ नागरिको के लिए कमर की नाप निर्धारित कर दी गयी है | 40 की उम्र के बाद पुरुषो की कमर 33.5 इंच और महिलाओं की 35.4 इंच होनी चाहिए |
इंग्लैंड के एक कानून के मुताबिक संसद में मरना गैरकानूनी है | 2007 में इसे UK का बेतुका कानून करार दिया गया | हालाँकि इस कानून का कोई लिखित उल्लेख नहीं है |
इटली के मिलान शहर में हर समय मुस्कुराते रहना जरुरी है, हालाँकि किसी की शोक सभा और अस्पताल में इससे छूट है | जो इस नियम को नहीं मानते है, उन पर कड़ा जुर्माना लगाया जाता है |
स्विट्ज़रलैंड में अगर आप किसी अपार्टमेंट वाली बिल्डिंग में या अपने घर में रहते है तो आप रात 10 बजे के बाद टॉयलेट में फ्लश नहीं कर सकते, इसे ध्वनि प्रदूषण में गिना जाता है, इसके लिए आप जेल भी जा सकते है |
कनाडा के कानून के अनुसार वहां के रेडियो पर बजने वाला हर पांचवां गाना कैनेडियन सिंगर का ही होना चाहिए | अन्यथा रेडियो चैनल पर क़ानूनी कार्यवाही का प्रावधान है |