Category Archives:  Spiritual

राशिफल 11 फरवरी 2020: आज इन 05 राशियों को मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Feb 10 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके लिए दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में आज आपको परेशानी हो सकती है, आपको धैर्य की जरूरत है | अपने भविष्य को लेकर आप विचार कर सकते है | घर पर अचानक आये रिश्तेदार से आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | जीवनसाथी आज किसी काम में आपका सहयोग करने वाला है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके दिन फायदेमंद रहने वाला है | बिज़नेस से जुड़े जातको को आज बड़ी डील मिलने वाली है, जिससे उनकी आर्थिक समस्या सुलझने वाली है | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाएंगे | आप पर कुछ जिम्मेदारियां आने वाली है, जिन्हे आप आसानी से निभा लेंगे | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपके लिए अच्छा रहेगा | ऑफिस में सहकर्मियों के व्यवहार में आपको बदलाव देखने को मिलेगा | कुछ कामो में आपको आलस्य महसूस हो सकता है | किसी पुरानी बात की वजह से आप परेशान हो सकते है, जीवनसाथी के साथ परेशानी शेयर करे | हल्का महसूस करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में बॉस की बात सुनने के बाद ही अपनी कोई राय दे | माता पिता के साथ घूमने जाने का प्लान बनता दिख रहा है | लवमेट के साथ रिश्ते को लेकर किसी बात की वजह से भावुक हो सकते है | आपको हेल्थी खानपान को तरजीह देनी चाहिए |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे | व्यवसाय में आप नए साझेदार जोड़ सकते है, ये आपको लाभ पहुँचायेगा | जीवनसाथी के साथ पार्टी में शामिल हो सकते है | आज आपके कुछ नए दोस्त बनने वाले है, जिससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके लिए दिन अनुकूल रहने वाला है | जीवनसाथी के साथ आप फिल्म देखने का प्लान बना सकते है, ये आपके रिश्ते को मजबूत करेगा | आज कोई मित्र आपसे उधार धन मांग सकता है | पिताजी आपसे किसी जरुरी काम को करने को लेकर जिम्मेदारी दे सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज कुछ कामो में अचानक आयी रुकावट परेशान कर सकती है | आज कोई ख़ास व्यक्ति आपके करियर को दिशा दे सकता है, आपको सोच समझकर ही फैसला लेना चाहिए | बच्चे किसी चीज की मांग कर सकते है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | कुछ अटके हुए काम पुरे होने से आप राहत महसूस करेंगे | आज आपका कोई दोस्त आपसे कोई बात शेयर करने वाला है, आप वह बात अपने तक ही रखे | कारोबारी किसी काम की वजह से यात्रा कर सकते है | आर्थिक मामले में आप मजबूत रहेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
इस राशि के नौकरीपेशा जातको को कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है | अपने व्यापार की प्रगति को लेकर आप व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते है | आज के दिन आपको तैलीय चीजों से दूर रहने की जरूरत है | जीवनसाथी के साथ अनबन की स्थिति हो सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है | आपके मनमुताबिक कामो में सफलता मिलने वाली है | आप दोस्त की पार्टी में शामिल हो सकते है, जहाँ कुछ नए लोगो से मुलाकात आपको फायदा पहुँचाएगी | आपको अपनी प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए सामाजिक कार्यो में योगदान देना चाहिए |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए ठीक रहेगा | आज किसी अनजान से आपको आमदनी के नए स्त्रोत का पता चलने वाला है | नौकरी बदलने की सोच रहे जातको को अच्छे ऑफर मिलने वाले है | अविवाहित जातको को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होने वाले है | परिवार के किसी सदस्य से हुआ मनमुटाव दूर करने के लिए दिन शुभ है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपके लिए दिन थकान भरा रहने वाला है | घर के किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है, जिस वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी | आपके व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे | आपको अपने व्यर्थ के खर्चो पर नियंत्रण करने की जरूरत है | ऑफिस में उच्चाधिकारी आपसे प्रभावित दिखाई देंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर