Category Archives:  Sports

10 फोटो में देखें सूर्यकुमार यादव की पत्नी का हॉट अंदाज

Jan 27 2023

Posted By:  Deepak

सूर्यकुमार और उनके खेल के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी ग्लैमरस वाइफ के बारे में लोगों को कम ही पता है। सूर्य कुमार यादव का जन्म और परवरिश मुंबई में हुई है। उन्होंने मुंबई के पोद्दार कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स में बीकॉम की डिग्री ली। इसी दौरान 2010 में देविशा शेट्टी से उनकी पहली मुलाकात हुई थी।


उस वक्त सूर्य कुमार की उम्र करीब 22 साल थी, जब वो बीकॉम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान देविशा शेट्टी ने 12वीं पास कर उसी कॉलेज में एडमिशन लिया, जहां से सूर्या बीकॉम कर रहे थे। 


देविशा शेट्टी की उम्र उस वक्त 19 साल थी। इसी दौरान कॉलेज में ही एक इवेंट के दौरान देविशा ने डांस परफॉर्मेंस दी, जिसे देखने के बाद सूर्या उनके दीवाने हो गए और मन ही मन उन्हें चाहने लगे। 





धीरे-धीरे देविशा और सूर्य कुमार यादव में बातचीत शुरू हुई जो आगे दोस्ती में बदल गई। इसके बाद दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलने लगे। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया।


डेटिंग के बाद 2016 में दोनों ने शादी का फैसला किया और इसी साल 29 मई को बेहद सादे समारोह में एक-दूजे के हो गए। सूर्य कुमार और उनकी पत्नी देविशा दोनों ही इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटो शेयर करते हैं। 


बता दें कि देविशा मूल रूप से साउथ इंडियन हैं। हालांकि, उनका जन्म 17 नवंबर, 1993 को मुंबई में हुआ और यहीं पली-बढ़ीं। देविशा को डांस के अलावा बेकिंग और कुकिंग का भी शौक है। 





देविशा शेट्टी एनिमल लवर भी हैं और अक्सर अपने पेट्स के साथ फोटो शेयर करती हैं। वो हर कदम पर पति के साथ खड़ी रहती हैं। उन्होंने अपनी पीठ पर सूर्य कुमार के नाम का टैटू भी बनवाया है। 


बता दें कि देविशा पेशे से डांस टीचर रही हैं। उनकी रुचि सामाजिक कार्यों में भी है और वह कुछ NGO के साथ मिलकर काम कर चुकी हैं। देविशा फिलहाल अपने पति के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। 


सूर्य कुमार यादव पत्नी को ही अपनी ताकत मानते हैं। देविशा भी पूरे धैर्य के साथ अपने पति के साथ कदम-कदम पर खड़ी रहीं हैं। सूर्य कुमार को टीम इंडिया में जगह बनाने में समय लगा, लेकिन उनकी पत्नी ने कभी उनका मनोबल टूटने नहीं दिया। 

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर