Category Archives:  Spiritual

राशिफल 12 फरवरी 2020: इन 03 राशियों के लिए शुभ है बुधवार, जानिए अपनी राशि का हाल...

Feb 11 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप किसी बात को लेकर उत्साहित हो सकते है | आज आपको खुद की मेहनत पर भरोसा करके आगे बढ़ना चाहिए | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तो में मजबूती आएगी | आज उनके साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा | अपने कारोबार की स्थिति को लेकर आप चिंतित हो सकते है | चिंता ना करे जल्द ही आपकी स्थिति बदलने वाली है | आपकी रचनात्मकता से लोग प्रभावित होंगे | जीवनसाथी किसी बड़े फैसले में आपसे सहमत दिखाई देगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आप किसी के साथ मन की बाते शेयर ना करे, आपको नुकसान पहुंच सकता है | आप आज धार्मिक कामो की ओर आकर्षित हो सकते है | आज आर्थिक रूप से लिए गए फैसलों में आप सतर्क रहे | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में बेहतर तालमेल बना रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको आज काम के सिलसिले में लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | आज आप हर किसी से विनम्रता से पेश आये, ये लोगो में आपकी इज्जत बढ़ाएगा | सेहत के मामले में आपको कमजोर महसूस कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | कुछ अटके हुए काम मित्र की मदद से पुरे होने वाले है | ऑफिस में आपकी तरक्की की सम्भावनाये बन रही है | मित्रो के साथ मनोरंजक यात्रा प्लान कर सकते है | परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे, इससे रिश्तो में मधुरता आएगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा है | किसी अधूरे काम को पूरा करने की आज पूरी कोशिश करेंगे | कारोबार में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह मिलने वाली है | माता पिता के साथ धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते है | इस राशि के छात्रों के करियर के दरवाजे खुलने वाले है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप नए विचारो से भरे रहेंगे | कुछ नए विचार दोस्त के साथ शेयर कर सकते है | ऑफिस के काम को पूरा करने को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते है | आज आपको घर की कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है, आप उसे कुशलता से निभा पाएंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है, आपको तैयार रहना चाहिए | किसी अनजान से मिली राय आपको उचित लग सकती है | जीवनसाथी के साथ रिश्तो को बेहतर को लेकर आप कुछ प्लान बना सकते है | कहीं धन निवेश करना चाहते है तो दिन शुभ है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन पहले के मुकाबले अच्छा रहेगा | ऑफिस में बॉस आपको कुछ नया काम दे सकते है | समाज के कुछ लोग आपसे मुलाकात करने वाले है | व्यापार में किये गए बदलाव शुभ साबित होने वाले है | इस राशि के छात्रों के लिए दिन सफलताभरा रहने वाला है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपके लिए ठीकठाक रहेगा | आपको ऑफिस के काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिलने वाला है | दोस्त से आमदनी के नए स्त्रोत को जानकर आप उत्साहित हो सकते है | परिवार में लम्बे समय से चल रहा मामला सुलझने वाला है | दाम्पत्य संबंधो में सामंझस्य बना रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके सोचे हुए कई काम समय से पहले ही पुरे हो जायेंगे | किसी नए व्यवसाय में आप धन लगाने पर विचार कर सकते है | उधार दिया धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | आज मन में कई दिनों से छिपी बात जीवनसाथी से शेयर कर सकते है | आज मंदिर में कुछ दान करे, दिन अच्छा बीतेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपके लिए दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | कारोबारी किसी बड़ी मीटिंग में शामिल हो सकते है | ऑफिस में किसी काम को पूरा करने में आपका अनुभव काम आने वाला है | आज घर में किसी से बहस होने की सम्भावना है | आपको अपने बोल पर संयम रखना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर