Category Archives:  Spiritual

कुंडली में मंगल की बुरी दशा होती है इन 3 परेशानियों की वजह, इन उपायों से पा सकते है छुटकारा

Feb 11 2020

Posted By:  Sunny

मंगल ग्रह को ऊर्जा का सूचक माना जाता है | कुंडली में यदि मंगल की सही दशा में होता है तो जातक का भाग्य खुल जाता है | बताया जाता है उसको शरीर से जुडी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता | हालाँकि यदि कुंडली में मंगल की स्थिति यदि सही स्थान पर ना हो तो उसके जीवन में कई परेशानिया भर जाती है, उसे हर जगह से निराशा हाथ लगने लगती है | आज हम उन कठिनायों के बारे में बताने जा रहे है जो मंगल की स्थिति कमजोर होने पर जरूर आती है, साथ हम इसके उपायों के बारे में भी बताने जा रहे है |

कर्ज की समस्या


मंगल जब भारी होने लगता है तो जातक कर्ज में डूबने लगता है | यदि आप पर अचानक कर्ज बढ़ने लगे या कोई आर्थिक संकट आ जाये इसका आशय है कि आप पर मंगल की दशा भारी चल रही है | ऐसे में आप नीचे बताये उपाय को करे |

उपाय
  • मंगलवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करे और अपने माथे पर लाल चन्दन लगाए | इससे मंगल की स्थिति में सुधार आएगा और कर्ज भी उतरने लगेगा |
  • एक भोजपत्र पर लाल चंदन से मंगल देवता का मंत्र 21 बार लिखे | मंत्र लिखने के बाद इस भोजपत्र को जल में प्रवाहित कर दे, ये आपको कर्ज से मुक्ति दिलाएगा |
  • मंगलवार के दिन गरीबो में मीठी वस्तुओं का दान करे |



साहस में कमी


मंगल की कमजोर स्थिति से जातक के अंदर साहस की कमी होने लगती है | व्यक्ति में हमेशा किसी ना किसी चीज को लेकर हमेशा भय बना रहता है, साथ ही तनाव की स्थिति बनी रहती है |

उपाय
  • यदि आप साहस की कमी महसूस करते है तो आप मंगल देवता की पूजा करे, आप चाहे तो महादेव की पूजा भी कर सकते है | इससे मंगल मजबूत होता है, आप मंगलवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाये |
  • मंगल की ऐसी स्थिति के लिए आप मूंगा भी धारण कर सकते है | ये मंगल की स्थिति मजबूत करता है |

जमीन जायदाद में विवाद


मंगल ग्रह की स्थिति यदि नीच राशि में होती है तो जातक को जमीन जायदाद से जुड़े विवाद को झेलना पड़ता है | कभी कभी मंगल की ये स्थिति भूमि के बड़े नुकसान की वजह भी बनती है |

उपाय
  • ऐसी स्थिति में आप ताम्बे से बनी किसी भी वस्तु को आप घर की दक्षिण दिशा में स्थापित करे | आप चाहे तो इसकी जगह मंगल यन्त्र भी स्थापित कर सकते है |
  • भूमि से जुड़े विवाद के लिए मंगलवार के दिन उस भूमि की पूजा करे और पूजा के बाद भूमि में एक ताम्बे का सिक्का दबा दे | इससे जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो जायेगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर