Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 फरवरी 2020: आज सावधान रहे ये 03 राशि वाले, जानिए अपनी राशि का हाल...

Feb 12 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देने वाला है | ऑफिस में आपको किसी काम की वजह से अधिक देर तक रुकना पड़ेगा, इस वजह से काम में जल्दबाजी ना करे तो बेहतर है | आज लवमेट डिनर के लिए बाहर जाने का प्लान बना सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
ऑफिस के किसी काम में आपको सहकर्मियों की मदद मिलने वाली है | लम्बे समय से चल रहा कोर्ट केस का फैसला आने वाला है | कुछ खरीददारी करने का विचार आप कर सकते है | परिवार के लोगो के साथ वक़्त बिताएंगे, इससे आपस में प्रेम बढ़ेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज दिन शुभ है | कारोबारियों को कोई बड़ा लाभ मिलने वाला है, जिससे कारोबार की स्थति सुधर जाएगी | सामाजिक स्तर पर कुछ लोग आपसे मुलाकात करने वाले है | जीवनसाथी से किसी ख़ास मसले पर बात करने वाले है | सेहत के मामले में आप तंदुरुस्त रहेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा | ऑफिस में कोई आपके विचारो से असहमति प्रकट कर सकता है | आज के दिन किसी को उधार धन सोच समझकर दे | आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है | परिवार को लिया गया कोई बड़ा फैसला सही साबित होने वाला है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन छात्रों के लिए शुभ है, करियर में बड़ा मोड़ आने वाला है | किसी पुरानी बात को लेकर आप परेशान हो सकते है, शाम तक सब ठीक हो जायेगा | कहीं धन निवेश करने के बारे में सोच रहे है तो अनुभवी की मदद ले तो बेहतर है | अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने वाले है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप सकरात्मता से भरे रहेंगे | आपका व्यवहार सहकर्मियों को प्रभावित करेगा | आज भविष्य को लेकर आप जीवनसाथी के साथ विचार कर सकते है | लोहे के व्यापार से जुड़े लोगो को बड़ा लाभ होने की सम्भावना है | माता पिता किसी चीज को लेकर इच्छा जाहिर कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके कुछ कामो में रुकावट आ सकती है, आप चिंता ना करे ये जल्द ही दूर हो जाएगी | काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के आसार बन रहे है | आज स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे, पेट दर्द की समस्या हो सकती है | परिवार किसी समारोह में शामिल हो सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके कुछ कामो में भाई मदद करने वाला है | ऑफिस में आपको वाणी पर काबू रखना चाहिए, बहस हो सकती है | आज आप उधार लेनदेनों में सतर्क रहे | आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझना चाहिए | माता पिता को घुमाने ले जा सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | इस राशि के छात्र किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने वाले है | किसी मित्र से लम्बे समय बाद हुयी मुलाकात से आप प्रसन्न होंगे | आमदनी के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे | अविवाहित जातको के विवाह की बात चल सकती है | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपको कुछ कामो को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है | आज आर्थिक स्थिति में उतार चढाव आने वाला है | कुछ सामाजिक कामो में योगदान देना आपकी इज्जत को बढ़ाएगा | ऑफिस में नए प्रोजेक्ट में सीनियर आपकी मदद कर सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | आज अच्छे कामो में ऊर्जा लगाए तो बेहतर है | घर से दूर नौकरी करने वाले जातको को घर से शुभ समाचार मिलने वाला है | किसी को उधार दिया धन मिलने वाला है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप कुछ नया सीखने वाले है | ये आपकी प्रतिभा को बढ़ाएगा | किसी काम को लेकर पूर्व में बनाई गयी योजना को लागू करने का दिन है | जीवनसाथी किसी खास चीज का मांग कर सकता है, आप मांग पूरी करने में सक्षम होंगे | परिवार में रिश्ते मजबूत होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर