Category Archives:  Spiritual

राशिफल 17 फरवरी 2020: आज इन राशियों से प्रसन्न है महादेव, जानिए अपनी राशि का हाल...

Feb 16 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपकी कुछ इच्छाएं पूरी होने वाली है | ऑफिस में आज जिम्मेदारी भरा काम मिलने वाला है | संतान पक्ष से आज कोई बड़ी ख़ुशी मिलने वाली है, आप इससे गर्व महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातको को इन्सेंटिव मिलने वाला है | इस राशि के छात्रों की कोई समस्या सुलझने वाली है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | परिवार में प्यार बना रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपकी बढ़ोतरी होने वाली है, सहकर्मी आपकी मदद करेंगे | आज किसी अनजान की मदद करके आप अच्छा महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में मनमुटाव दूर होने वाला है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज के दिन आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को आसानी से निभा पायेंगे | आज के दिन आप अपने दोस्त से कोई वैवाहिक समस्या शेयर ना करे | इस राशि की महिलाये बाहर जाते समय अपने पर्स का ध्यान रखे, चोरी या गुम होने की सम्भावना है | व्यवसाय में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद मिलने वाली है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
परिवार के साथ समय बिताने के लिए दिन शुभ है | आज आप किसी से गुस्से में बात ना करे, आपके काम बिगड़ सकते है | आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | कुछ मामलो में आपको लोगो का विरोध झेलना पड़ सकता है | समाज में पूर्व में किये गए किसी काम के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप व्यापार को लेकर नए विचारो से भरे रहेंगे | किसी बड़ी समस्या का समाधान आपको मिलने वाला है | घर के मरम्मत कार्य की धीमी गति से आप परेशान हो सकते है | जीवनसाथी आपकी बातो को महत्व देगा, जिससे आपके बीच प्यार बढ़ेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके लिए दिन शुभ है | किसी से दिल की बात शेयर करना चाहते है तो दिन अनुकूल है | ऑफिस में अचानक धनलाभ होने की सम्भावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी | परिवार में किसी कारण से विवाद उत्पन्न हो सकता है, आप उसे निपटाने में सफल होंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका ऑफिस में अटका हुआ काम सहकर्मी की मदद से पूरा होने वाला है | शाम को पुराने दोस्त से मुलाकात होने की सम्भावना है | आज अपने में खोये रहने की वजह से आप कोई बड़ा मौका गँवा सकते है | इस राशि के बुजुर्ग आज अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज दिन बेहतर रहेगा | ऑफिस में बॉस आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | किसी दोस्त की तरफ से पार्टी का निमंत्रण आ सकता है | आज आपको उधार लेनदेन में सतर्क रहने की जरूरत है | छात्र बड़ी सफलता पाने वाले है | पिताजी के साथ बिगड़े रिश्तो में आपसी वार्तालाप से सुधार लाने की कोशिश करे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका ध्यान आध्यात्मिकता की तरफ ज्यादा रहेगा | कुछ धार्मिक कामो में आप शामिल हो सकते है | आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे | आज दोस्त की कोई बड़ी समस्या सुलझाने वाले है | व्यवसाय को लेकर की गयी यात्रा आज सफल होने वाली है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आप किसी खास से मुलाकात करने वाले है | आप कुछ खरीददारी भी कर सकते है | व्यापार में दोस्त आपको साझेदारी का प्रस्ताव दे सकता है | किसी बड़े से आप करियर के मामले में सलाह ले सकते है | माता पिता आपके कामो से प्रसन्न होंगे, आपको बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपकी किस्मत का आपको पूरा साथ मिलेगा | किसी जरुरी काम के पुरे होने से आप राहत की सांस लेंगे | आप कुछ नए कामो में रूचि ले सकते है, आप कुछ नया सीखेंगे | समाज का कोई प्रतिष्ठित व्यक्ति आपसे मुलाकात कर सकता है | आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलने वाली है | व्यवसाय में आपको अधिक मेहनत और धैर्य की आवश्यकता है | कोई दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | ऑफिस में बॉस को कोई राय देने से पहले उनकी बात अच्छे से सुन ले, मामला उल्टा पड़ सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर