Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 फरवरी 2020: आज मिथुन राशि वालो के लिए शुभ है दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Feb 17 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके कुछ रुके हुए काम पुरे होने वाले है | ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा | व्यापार से जुड़े जातको को अच्छे ऑफर मिलने वाले है, कोई डील सफल होने वाली है | आप परिवार के साथ मनोरंजन के लिए जा सकते है | आर्थिक स्थिति में शुभ बदलाव आने वाला है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपको आमदनी के नए स्त्रोत प्राप्त होने वाले है | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | आपके द्वारा की गयी मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा | आपकी उदारता से लोग प्रसन्न होंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएगी | स्वास्थ्य का ख्याल रखे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपके दोस्त किसी काम में आपकी मदद लेने वाले है | परिवार के सदस्य आपसे किसी मामले में राय जानेंगे | व्यापार में कोई नयी तकनीक उत्पादन को बढ़ाएगी | संगीत से जुड़े जातको को बड़ा मंच मिलने वाला है | इस राशि के विवाहित जातको को संतान सुख प्राप्त होने वाला है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपको अपने आसपास के लोगो से संभलकर रहना चाहिए | ऑफिस में कुछ लोग आपके काम बिगाड़ सकते है | जीवनशैली में थोड़ा सा परिवर्तन शुभ साबित होगा | कहीं धन निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की राय ले | जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर के लिए जा सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप किसी नए काम को दोस्त के साथ मिलकर शुरू कर सकते है | ऑफिस में मीटिंग के दौरान आप अपना पक्ष रखेंगे, आपके विचारो से लोग प्रभावित होंगे | घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव होने की सम्भावना है, आप व्यर्थ के विवादों से दूर रहे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज कुछ ख़ास लोगो से आपकी मुलाक़ात होने वाली है, ये आपके लिए फायदेमंद साबित होगी | बच्चो की कोई मांग आप पूरी कर सकते है | आपका सकारात्मक व्यवहार लोगो को प्रभावित करेगा, नए लोग आपसे जुड़ेंगे | जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज कुछ लोग आपसे काम निकलवाने के लिए मीठी बाते करेंगे, सावधान रहे | कोई बड़ी डील करने जा रहे है तो माता पिता का आशीर्वाद जरूर ले | जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आएगा | किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप उत्साहित महसूस करेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके लिए दिन शुभ है, आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है | नौकरीपेशा जातको को तरक्की मिलने के आसार बढ़ रहे है | राजनीती से जुड़े जातको को सम्मानित किया जा सकता है | लवमेट से किसी बात को लेकर अनबन होने की सम्भावना है, धैर्य रखे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज किसी काम के चलते की गयी यात्रा सफल होने वाली है | ऑफिस में जूनियर आपसे काम सीख सकते है | अपने लक्ष्य को पूरा करने को लेकर आप विचार करेंगे | मार्केटिंग से जुड़े लोगो को अच्छी सफलता मिलने वाली है | आज घर में किसी रिश्तेदार के आने की सम्भावना है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | ऑफिस में आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से आप प्रसन्न होंगे | किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपकी सारी थकान दूर कर देगी | किसी सामजिक कार्य मे हिस्सा लेना, समाज में आपकी इज्जत बढ़ाएगा | आज जीवनसाथी से कोई अच्छी सीख मिलने वाली है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ है | कई कामो में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा | जीवनसाथी से मनचाहा गिफ्ट मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे | किसी दोस्त से आमदनी के नए स्त्रोत मिलने वाले है | माता पिता किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकते है | स्वास्थ्य एकदम अच्छा रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप परिवार के साथ बेहतरीन पल बिताने वाले है | आपके आत्मविश्वास के चलते कई कामो में आपको सफलता मिलने वाली है | आप कुछ कामो में अपनी रचनात्मकता दिखा सकते है | आज किसी को उधार धन देते समय आप सावधान रहे, विश्वासपात्र को ही उधार धन दे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर