Category Archives:  Spiritual

राशिफल 19 फरवरी 2020: इन 06 राशियों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Feb 18 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके लिए दिन शुभ है, व्यापार में आपको अच्छे लाभ होने वाले है | उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | आपका रुका हुआ प्राप्त होने वाला है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | घर का वातावरण अच्छा रहेगा | जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आप अच्छा महसूस करेंगे | आपके परिवार किसी शुभ कार्य के चलते घर में उत्सव का माहौल रहेगा | किसी निजी काम में भाई की मदद ले सकते है | आपके विचारो से प्रभावित होकर नए लोग आपसे जुड़ सकते है | दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंझस्य बना रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपको आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है | इस राशि के छात्रों को किसी विषय में शिक्षक की मदद मिलने मिलने वाली है | आज आप नकारात्मक विचारो वाले लोगो से दूर रहे | लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है | परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप अपने दोस्तों के साथ समय बीता सकते है | किसी जरुरी काम को निपटाने में आज आपका दिन निकल सकता है | आज आप किसी अनजान पर भरोसा ना करे, आपको हानि उठानी पड़ सकती है | कार्यक्षेत्र में आप आलस्य महसूस कर सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | इसके साथ आपको तरक्की के अवसर भी मिलने वाले है | इस राशि के व्यापारियों को बड़ा लाभ होने की आशंका है | किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे मे सोच सकते है | दाम्पत्य जीवन में आपसी सलाह मशवरे से आगे बढ़ने की जरूरत है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक की वजह बनेगा | आप घर के सदस्यों के लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | सामाजिक स्तर पर आप लोगो की मदद करने के लिए आगे आयेंगे | जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है | तली भुनी चीजों से दूर रहे तो बेहतर है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप कारोबार के संबंध में यात्रा कर सकते है | ऑफिस के माहौल में बदलाव रास आएगा | किसी घरेलू काम की धीमी गति की वजह से आप परेशान हो सकते है | किसी काम में आपको पिताजी की सहायता मिलने वाली है, इससे आपके रिश्तो में भी सुधार आएगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | घर में मेहमानो की वजह से रौनक का माहौल रहेगा | ऑफिस के काम की अधिकता होने के कारण किसी अन्य काम में देरी हो सकती है | किसी दोस्त से मुलाकात आमदनी के नए आइडियाज देगी | जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपके कई काम समय पर पुरे हो जायेंगे | सुकून भरी नींद की वजह से पुरे दिन आप ताजगी से भरे रहेंगे | धन से जुडी कोई बड़ी चिंता दूर होने वाली है | आज आपको कुछ करीबियों से सावधान रहने की जरूरत है | परिवार किसी सदस्य से बिगड़े रिश्ते सुधारने के लिए दिन शुभ है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है | इस राशि के जो जातक फ्रीलांसर के तौर पर काम करते है, उनकी आमदनी बढ़ने वाली है | किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग उत्साह बढ़ाएगा | माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल के दर्शन पर जा सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
इस राशि के छात्रों के लिए दिन शुभ है | घर में किसी मांगलिक कार्य की रुपरेखा बना सकते है | समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी | आपके उच्च अधिकारी भी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | व्यवसायियों को अच्छे अवसर प्राप्त होने वाले है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा | किसी दोस्त की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होने वाली है, ध्यान देने की जरूरत है | आज ऑफिस में काम में जल्दबाजी ना करे आपके काम बिगड़ सकते है | आज स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे, उतार चढ़ाव आ सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर