Category Archives:  Spiritual

राशिफल 20 फरवरी 2020: आज मेष सहित इन राशियों को मिलने वाले है शुभ समाचार, जानिए अपनी राशि का हाल

Feb 19 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कुछ कामो में आपकी महत्वकांक्षा बढ़ सकती है | इस राशि के अविवाहित जातको को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होने वाले है | ऑफिस में आपको टीम लीड करने का मौका मिलने वाला है | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में प्रेम बना रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके मन की कोई इच्छा पूरी होने वाली है | संतान पक्ष से मिली शुभ सुचना से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | आर्थिक मामलो में आज लाभ होने की पूरी सम्भावना है | अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप अच्छे कदम उठाने वाले है | दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आप परिवार के साथ समय बीता सकते है | किसी बड़े फैसले को लेने से पहले घर के बड़ो की राय ले तो बेहतर है | आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | कोई दोस्त आपसे मिलने घर आ सकता है | कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आपके कुछ सोचे हुए काम समय पर पुरे हो जायेंगे | आज अपनी वाणी पर संयम रखे, घर में किसी भी विवाद से बचे | इस राशि के छात्रों को पढाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है | घर में किसी का बिगड़ता स्वास्थ्य परेशानी की वजह बन सकता है |
अपनी सेहत का भी ख्याल रखे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होने वाली है | आपके बॉस आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | कोई अटका हुआ सरकारी काम किसी सहयोगी की मदद से पूरा होने वाला है | इस राशि के छात्र विद्यालय में किसी गतिविधि में भाग ले सकते है | दाम्पत्य जीवन में सामंझस्य बना रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको परिवार की कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है | आप किसी नए काम को लेकर योजना बना सकते है | आज उधार लेनदेन में आपको सावधान रहना चाहिए | पर्यटन से जुड़े लोगो को आज बड़ा फायदा होने वाला है | माता पिता के साथ खरीददारी के लिए जा सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप कुछ नया सीखेंगे | ऑफिस में आपकी काबिलियत की सभी प्रशंसा करेंगे | आज आपको पैसो की समस्या हो सकती है, कुछ काम रुक सकते है | किसी दोस्त से लम्बे समय बाद मुलाकात हो सकती है, आप इससे प्रसन्न होंगे | परिवार के साथ धार्मिक स्थल के दर्शन का मन बना सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन घूमने फिरने में निकल सकता है | इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगो को आज बड़ा फायदा होने वाला है | आर्थिक पक्ष में मजबूती रहेगी | कुछ नए लोग आपसे जुड़ने वाले है, इससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा | आपको अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन बनाकर रखने की आवश्यकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप किसी से कुछ उम्मीद कर सकते है, आपको समय पर मदद मिल जाएगी | आज आपको थोड़ी मेहनत से ही अच्छे फल मिलने वाले है | आपके सकारात्मक व्यवहार से लोग प्रसन्न होंगे | ऑफिस के किसी काम के कारण आपको यात्रा करनी पड़ सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है, ये आपके लिए शुभ साबित होगा | इस राशि के छात्र जो नए कोर्स में एड्मिशन लेना चाहते है, उनके लिए दिन शुभ है | अचानक से आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में पता चल सकता है | जीवनसाथी से किसी मामले में बहस हो सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे | आपको उपहार भी मिल सकता है | अपने व्यापर को बढ़ाने के लिए आप किसी से आर्थिक मदद ले सकते है | परिवार की उम्मीदों पर आप खरे उतरेंगे | समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है | आपको कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते है, आपको शांत मन से फैसला लेने की आवश्यकता है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है | इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत की आवश्यकता है, कोई परेशानी दूर होने वाली है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर