Category Archives:  Spiritual

महाशिवरात्रि: अपनी राशि के अनुसार इस प्रकार करे महादेव की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

Feb 20 2020

Posted By:  Sunny

जल्द ही महाशिवरात्रि का त्यौहार आने वाला है | हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत महत्व है, इस दिन प्रत्यके शिव मंदिर में उत्स्व का सा माहौल रहता है | महाशिवरात्रि को शिव और शक्ति के मिलान की रात कहा जाता है | इसी दिन लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते है | बताया जाता है कि यदि महाशिवरात्रि के दिन राशि के अनुसार भगवान शिव की पूजा की जाये तो मनचाहा फल प्राप्त किया जा सकता है | आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है |


मेष राशि 
इस राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन रक्तपुष्प से शिवजी की पूजा करे और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करे |

वृष राशि
इस राशि के जातक श्वेत पुष्प से महादेव की पूजा करे और दूध से शिवलिंग का अभिषेक करे, व महामृत्युंजय मंत्र का जाप करे |



मिथुन राशि
इस राशि के जातक अर्क, धतूरा और दूध से शिवजी का पूजन करे और शिव चालीसा पढ़े |

कर्क राशि
इस राशि के जातक श्वेत कमल, फूल और दूध चढ़ाये, साथ ही शिवाष्टक पढ़े |


सिंह राशि 
इस राशि के जातक रक्त पुष्प और पंचामृत से शिव जी का पूजन करे और शिव महिमा स्त्रोत पड़े |

कन्या राशि 
इस राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन हरित पुष्प, भांग और सुगंधित तेल से शिवजी का पूजन करे | शिव पुराण में वर्णित कथा का पाठ करे |

तुला राशि
इस राशि के जातक सफ़ेद फूलो और दूध से शिव जी का पूजन करे और महाकाल सहस्त्रनाम का पाठ करे |

वृश्चिक राशि
रक्त पुष्प और सरसो के तेल से शिव जी का पूजन व अभिषेक करे, साथ ही शिव जी के 108 नामो का पाठ करे |


धनु राशि
शिव जी को पीले फूल अर्पित करे व सरसो के तेल से अभिषेक करे, 12 ज्योतिर्लिंगों का स्मरण करे |



मकर राशि 
इस राशि के जातक शिव जी को नीले और काले फूल चढ़ाये और गंगाजल से अभिषेक करे, साथ ही शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करे |

कुम्भ राशि 
नीले पुष्पों से शिव जी का पूजन करे व दूध चढ़ाये | इसके बाद शिव षडाक्षर मंत्र का 11 बार जाप करे |

मीन राशि 
इस राशि के जातक पीले पुष्प और मीठे जल से शिव जी का अभिषेक करे और रावण रचित शिव तांडव का पाठ करे |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर