Category Archives:  Spiritual

राशिफल 22 फरवरी 2020: मिथुन राशि के बन रहे है धन योग, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Feb 21 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप किसी नए काम को शुरू करने को लेकर व्यस्त रह सकते है | मित्रो के साथ किसी ख़ास विषय पर बात कर सकते है | व्यापारियों के लिए दिन शुभ है | आज आपको कुछ अच्छे अनुभव मिलने वाले है, जो जीवन में काम आएंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | आज के दिन जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वह समय पर पूरा हो जायेगा | आप कार्यक्षेत्र में अधिकारीयों से कोई जरुरी बात कर सकते है | प्राइवेट जॉब वालो के लिए दिन शुभ है | किसी जरुरी निर्णय में जीवनसाथी की सलाह ले तो बेहतर है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज भाग्य आपके साथ है | आज किसी रुके हुए काम को फिर से शुरू करने के लिए दिन शुभ है, आपको इसमें सफलता मिलेगी | किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको आमदनी के नए स्त्रोत दिला सकती है | परिवार में कोई पुराने विवाद फिर से उठ सकते है, आपको समझदारी का प्रयोग करना है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में अधिकारीयों से बात करते समय आपको अपने हावभाव पर ध्यान देने की आवश्यकता है | कुछ कार्यो में आपको उम्मीद से अधिक अच्छे नतीजे मिलने वाले है | आज किसी जरूरतमंद की मदद करके आप अच्छा महसूस करेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | इस राशि के छात्रों को पढाई में अधिक ध्यान देने की जरूरत है | आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | कुछ मामलो में आप आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे | आज कोई पडोसी आपके काम आने वाला है | जीवनसाथी के साथ डिनर के लिए जा सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका मन आध्यात्म की तरफ अधिक रहेगा | आप परिवार के साथ किसी धार्मिक समारोह में भी शामिल हो सकते है | ऑफिस में आपके काम को लेकर तारीफ हो सकती है | किसी काम में थोड़ी मेहनत बड़ा काम करने वाली है | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में शामिल हो सकते है | कोई दोस्त आपसे मदद मांग सकता है | आर्थिक मामलो में स्थिति अच्छी रहेगी | अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप कदम उठा सकते है | कुछ कामो में रुकावट आने की संभावना है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | नौकरीपेशा जातको की तरक्की होने के आसार बन रहे है | राजनीति से जुड़े जातक विदेश यात्रा पर जा सकते है | घर का वातावरण अच्छा रहेगा, कोई रिश्तेदार लम्बे समय बाद घर आ सकता है | जीवनसाथी के साथ हील स्टेशन की यात्रा पर जा सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | परिवार के साथ वक़्त बिताने के बारे में आप सोच सकते है | मार्केटिंग से जुड़े जातको को आज अच्छी सफलता मिलने वाली है | छात्र किसी विषय में कठिनाई महसूस कर सकते है | कोई बड़ी समस्या आज सुलझने वाली है, आप राहत महसूस करेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | कुछ दोस्तों के साथ फिल्म देखने जाने का प्लान बना सकते है | ऑफिस में किसी काम का दबाव बढ़ने से आप तनाव ले सकते है | तनाव की वजह से सेहत प्रभावित हो सकती है | घर में मेहमान के आने से पार्टी का सा माहौल रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज दिन शुभ है | कुछ लोगो का आप पर विश्वास मजबूत होगा | व्यापार में कोई पैसा लगाने का प्रस्ताव दे सकता है | आज किसी को उधार धन मिलने की भी सम्भावना है | जीवनसाथी की ईमानदारी से आप प्रसन्न होंगे | रोजमर्रा के काम में आज घर के सदस्य से मदद ले सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपका दिन अच्छा रहेगा | नौकरी बदलने की सोच रहे जातको को अच्छा ऑफर मिलने वाला है | परिवार में किसी विवादित स्थिति को आप अपनी सूझबूझ से संभाल लेंगे | ऑफिस में नए सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है | जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर