Category Archives:  Spiritual

वास्तुशास्त्र: एक बार घर में स्थापित करे मिट्टी की बनी ये चीजे, खुशियों से भर जायेगा घर...

Feb 21 2020

Posted By:  Sunny

हमारे शास्त्रों आदि में ऐसी बहुत से बातो का उल्लेख किया गया है किया गया है, जो हमारे जीवन से दुःख दर्द को दूर करने में कारगर है | ऐसे कई उपाय है जिनसे जीवन के दुखो से मुक्ति पायी जा सकती है, बस इसके लिए उन उपायों को सही प्रकार से करने और अपनाने की जरूरत होती है | वास्तुशास्त्र के बारे में सभी जानते है, इसमें ऐसे दोषो के बारे में बताया जाता है, जिनकी वजह से घर में रहने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है | इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए भी कुछ उपाय बताये गए है |




आज हम आपको मिट्टी की बनी कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जो बेहद शुभ होती है | यदि इन्हे घर में रखा जाये तो कई प्रकार की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है |

मिट्टी से निर्मित मूर्तियां


आजकल POP से बनी मूर्तियां चलन में है, वे दिखने में भी अच्छी होती है लेकिन वास्तु शास्त्र के लिहाज से ये मूर्तियां सही नहीं है | ये मूर्तियां किसी भी प्रकार की सुख समृद्धि नहीं लाती है | वास्तु शास्त्र में मिट्टी की बनी मूर्ति को शुभ माना जाता है, ये मूर्तियां घर में सुख समृद्धि लाती है |

मिट्टी के गमले


आज के समय में लोग मिट्टी के गमलो के बजाय प्लास्टिक के गमलो को तरजीह देते है क्योंकि उनके ज्यादा रखरखाव की आवश्यकता नहीं होती है | लेकिन वास्तु के अनुसार ये गमले शुभ नहीं होते है, मिट्टी के गमले ही शुभ माने जाते है | मिट्टी के गमलो से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और घर में सुख शांति में भी मदद मिलती है |

मिट्टी का घड़ा




मिट्टी का घड़ा सबसे शुभ माना जाता है, वास्तु में इससे जुड़े कई उपाय है | मिट्टी के घड़े को लेकर इस बात का ध्यान रखे कि इसे कभी खाली ना रखे, चाहे सर्दी हो या गर्मी | इसके अलावा बताया जाता है कि इसमें देवी देवता भी वास करते है, इसीलिए इसे खाली रखना शुभ नहीं माना जाता है |

मिट्टी का दीपक


पूजा पाठ में मिट्टी के दीपक का बहुत महत्व है | नित घर में भगवान के सामने मिट्टी का दीपक प्रज्वल्लित करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और भगवान भी प्रसन्न होते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर