Category Archives:  Spiritual

शुक्र कर रहा है राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ लेकिन सावधान रहे इस राशि के...

Feb 22 2020

Posted By:  Sunny

फ़रवरी माह की अंतिम तारिख को शुक्र ग्रह में बड़ा परिवर्तन होने वाला है | शुक्र ग्रह कला, धन, वैभव, ऐश्वर्य और काम भावना का कारक माना जाता है | ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने वाला है | इस स्थिति में शुक्र 28 मार्च तक रहेगा | आइये जानते है शुक्र के इस गोचर का प्रभाव किन राशियों पर कैसा पड़ने वाला है |

मेष


शुक्र के इस परिवर्तन से इस राशि के जातको के व्यक्तित्व में परिवर्तन होगा, जिस वजह से लोग उनकी ओर आकर्षित होंगे | वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी, रिश्तो में प्यार बढ़ेगा | आप अपने व्यापार में नए साझेदार को जोड़ सकते है |



मिथुन


इस राशि के जातको के लिए आने वाला समय बेहद ही शुभ है | कार्यक्षेत्र में आपको आपकी काबिलियत के अनुसार तरक्की मिलने वाली है | कलात्मक कार्यो में आप रूचि लेंगे, जिस वजह से आपको धन लाभ होने की सम्भावना भी है | आपके परिवार में सुख शांति का वातावरण भी रहेगा |

तुला


आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरने वाला है | विवाहित जातको को संतान प्राप्ति होने वाली है | परिवार के किसी सदस्य से चल रही अनबन दूर होने वाली है | साझेदारी से कर रहे व्यापार में लाभ होने वाला है | आप इससे प्राप्त लाभ को कहीं निवेश कर सकते है |

धनु




इस राशि के कुछ जातको के प्रेम संबंधो की शुरुआत हो सकती है | विदेश जाकर पढाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को जल्द ही माता पिता की मंजूरी मिलने वाली है | घर में किसी सदस्य को लम्बे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या खत्म होने वाली है |
वृश्चिक


इस राशि के जातको को अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है | आपको कोई बड़ा नुकसान पहुँच सकता है | इस राशि की महिलाये भी आने वाले समय से सभी से अच्छा व्यवहार करे, अन्यथा आपका कोई काम रूक सकता है | इस दौरान जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय बन सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर